|
आतंक के वे 20 खोफनाक चेहरे जो बार-बार भारत की धरती पर खून का खेल खेलना चाहते हैं। जो हर बार भारत सरकार की सत्ता को चुनौती देते है, जा पाकिस्तान में पनाह लिए हुए हैं। जिनकी लिस्ट एक बार फिर भारत सरकार ने पाकिस्तान को सौपी हैं, लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सीधे तौर पर इन 20 आतंकवादियों को देने से मना कर दिया है।
1-शेख दाऊद इब्राहिम कासकर..
ये पिछले २४ साल से गायब है। भारत की धरती पर जन्म लेने वाला दाऊद 1993 में मुबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी। दाऊद को पकड़ने के लिए भारत की खुफिया एजेंसिया पिछले 24 सालों से मशक्कत कर रही है। दाऊद के अलकायदा से रिश्ते हैं, दाऊद लश्कर-ए-तैयबा के हाथों का खिलौना है। कहा जाता है कि इसको पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद मिली हुई है। मुंबई अंडरवर्ल्ड का वो बेताज बादशाह है।
2- अनीस इब्राहिम..
यह दाऊद का छोटा भाई है। इसने और दाऊद ने मिलकर 1993 मुंबई धमाकों की योजना बनाई थी। मुंबई के इस धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
3- टाइगर मेमन..
दाऊद के करीबियों में टाइगर मेमन का नाम शामिल है। इसका भी 1993 मुंबई धमाकों में अहम रोल था। भारत सरकार को इसकी तलाश है। 1993 के मं धमाकों की साजिश दाऊद ने मेमन के साथ रची थी। हत्या और अपहरण के अलावा आतंवकाद और हथियारों की तस्करी के कई मामले इस पर दर्ज हैं। इसका छोटा भाई अयूब मेमन भी हर अपराध में टाइगर के साथ उसका सहयोग करता है। ये दोनों भाई पाकिस्तान के कराची में रहते हैं।
4- छोटा शकील..
छोटा शकील कराची में रहता है। यह हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, और ब्लैकमेल के कई मामलों में आरोपी है।
5- अयूब मेमन..
१९९३ के मुंबई धमाको में अयूब मेमन ने दाऊद के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी, हत्या और अपहरण के साथ-साथ आतंकवाद और हथियारों की तस्करी के कई मामले इस पर हैं।
6- अब्दुल रज्जाक..
दाऊद के गुगरें के साथ अब्दुल रज्जाक कराची में ही रहता है। ये सभी आतंकवादी आज मौकों की तलाश में है कि कब अच्छा समय मिले और भारत हमला किया जा सके। इसकी भी मांग भारत ने पाक के सामने रखी है।
7- हाफिज मोहम्मद सईद..
हाफिज मोहम्मद सईद संगठन लश्कर ए तैयबा के हमलावर दस्ते का सबसे खूखार आतंकवादी है। इसका भी मुंबई धमाकों की साजिश रचने में अहम रोल था। हाफिज लश्कर के संस्थापक सदस्यों में से भी एक है।
8- मौलाना मसूद अजहर..
भारत मसूद अजहर को काफी दिनों से तलाश रहा है। ये वो आतंवादी है, जिसे भारत सरकार ने आईसी 814 विमान के बंधकों के बदले में रिहा कर दिया था। इस आतंकवादी को विदेश मंत्री जसवंत सिंह छोड़ने कंधार पहुंचे थे। इसका 2001 में संसद पर हुए हमले में भी हाथ था।
9-सैयद सलाउद्दी..
सैयद सलाउद्दीन हिजबुल मुजाहिद्दीन का मुखिया है। जिसने जम्मू कश्मीर में एक मस्जिद का मुतवल्ली होने के बावजूद यहां की जमीं को गंदा करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए भारत सरकार को सैयद सलाउद्दीन की तलाश है।
10-इब्राहिम अथर..
इब्राहिम अथर आतंकी संगठन जैश का सदस्य है जो खूंखार आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर का करीबी माना जाता है। एयर इंडिया के विमान अपहरण करने वालों में से यह भी एक अपराधी है।
11- जहूर इब्राहिम मिस्त्री..
जहूर इब्राहिम मिस्त्री हरकत उल मुजाहिद्दीन का सदस्य है। विमान एयर इंडिया के हाईजैक मामले में यह वांटेड है।
12- शाहिद अख्तर सईद..
भारत सरकार को शाहिद अख्तर सईद की एयर इंडियाके विमान 814 हाईजैक मामले में तलाश है। शाहिद कराची को अपना ठिकाना बनाए हुए है।
13- अजहर यूसूफ..
विमान हाईजैक मामले में अजहर यूसूफ भी वान्टेड है। यह कराची में रह रहा है।
14- अब्दुल करीम टुंडा..
कश्मीर में आतंकवादी फैलाने में अब्दुल करीम टुंडा का एक बड़ा हाथ है। १९९६-९७ में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में 30 से ज्यादा ब्लास्ट मामलों में इसकी तलाश है। यह भी लाहौर में रहता है।
15- इशाक अता हुसैन..
इशाक अता हुसैन दाऊद इब्राहिम का बहुत करीबी है। इसपर भारत के एक बड़े नेता के कत्ल का आरोप है।
16- सागीर साबिर अली शेख..
दाऊद के करीबियों में सागीर साबिर अली शेख भी है। इस पर भी भारत के एक बड़े नेता के कत्ल की साजिश का आरोप है। इसने भी कराची में पनाह ले रखी है।
17- वाधवा सिंह बब्बर..
वाधवा सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी है। 80 के दशक में पंजाब में आतंकवाद की बेल सींचन का आरोपी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या समेत 1 दर्जन से ज्यादा मामलों में इसकी तलाश है। फिलहाल लाहौर को अपना ठिकाना बनाया हुआ है।
18- रंजीत सिंह नीता..
खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का रंजीत सिंह नीता मुखिया है। कत्ल, बम ब्लास्ट और हथियारों की तस्करी में वान्टेड है। इसके भी लाहौर में रहने की खबर है।
19- परमजीत सिंह पंजवार..
परमजीत सिंह पंजवार खालिस्तान कमांडो फोर्स का नेता है। पंजाब में आतकंवाद को फिर से हवा देने की कोशिश में वांटेड है। हत्या और हथियारों की तस्करी के दर्जनभर मामलों में भारत सरकार को इसकी तलाश है। मरमजीत लाहौर में रहता है।
20- लखबीर सिंह रोड..
इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का नेता है, लखबीर सिंह रोड। पंजाब में धार्मिक भावनाएं भड़काने नेताओं पर हमले और हथियारों की तस्करी का आरोपी है।