Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

मुंबई हमलाः दो संदिग्ध के स्केच जारी

मुंबई. मुंबई में हुए हमले के बाद आज ठाणे पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर के बयान पर दो संदिग्ध आतंकवादी के स्केच जारी किया है।

ड्राइवर के अनुसार 28 नवंबर को रात में दो लोग एक भारी बैग लेकर उसके ऑटों में मुंलुड से बैठे और बोरीवली आकर उतरे। बीच-बीच में वे दोनों किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रहे थे और कह रहे थे कि काम हो गया है। इन दोनों के पास दो बड़े-बड़े फोन थे।

ऑटो ड्राइवर ने इसके बाद ठाणे पुलिस को तत्काल सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने एटीएस को सारी जानकारियां दी और इसी के आधार पर पुलिस ने दो लोगों का स्केच जारी कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: