नई दिल्ली.
दिल्ली छावनी में आर्मी कालेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के रजिस्ट्रार कर्नल सुंदर यादव को बेस अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार रात वे दोनों एक ही कार में जा रहे थे, तब चाणक्यपुरी इलाके में कर्नल ने बदसलूकी शुरू कर दी। वह किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रही। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया और तंग करने की शिकायत लिखाई। पुलिस ने कर्नल को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया।