नई दिल्ली.
आतंकवाद के खिलाफ संसद में एकजुटता दिखाने के महज दो दिन बाद ही शनिवार को संसद पर हमले की बरसी के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने सिर्फ 12 सांसद ही मौजूद थे। संसद भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा में लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, जसवंत सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत गिनती के सांसद मौजूद थे।
एक ने अक्षम्य कहा, दूसरे ने कारण गिनाए
इस अहम मौके पर सांसदों की कम मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘यह बेहद निराशाजनक होने के साथ अक्षम्य भी है।’
उधर, कोलकाता में भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ज्यादातर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में थे और वहीं उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दे दी। ‘शनिवार और रविवार को आप सभी सांसदों के दिल्ली में होने की अपेक्षा नहीं कर सकते।’