Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

31 डिग्री सेल्सियस पर अटका शहर का तापमान

भोपाल. राजधानी में मौसम का मिजाज देखकर लग रहा है कि यह दिसंबर का मौसम कतई नहीं कहा जा सकता। इस साल दिसंबर में अब तक एक भी दिन तापमान उतना नहीं रहा जितना औसतन इस महीने में दर्ज किया जाता है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अध्ययन बताता है कि दिसंबर में आमतौर पर शहर का अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.1 एवं 10.5 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि इस दिसंबर में एक भी दिन तापमान ऐसा नहीं रहा।

सबसे कम अधिकतम तापमान 27.4 एक दिसंबर को दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम का कम से कम आंकड़ा भी इस साल 12 (चार तारीख को) रहा। अध्ययन यह भी कहते हैं कि इस माह में दिन में तुलनात्मक रूप से कुछ अधिक गरमी रहने के बावजूद वह तकलीफदेह नहीं रहती। बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर अटका हुआ है।

अध्ययन के मुताबिक इस माह औसतन 7 मिलीमीटर बरसात होती है, लेकिन इस साल बादल अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि हुई और यह बीती रात की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। शनिवार की दोपहर आसमान साफ रहने से धूप की चुभन महसूस की गई।

मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को हिमालय के कुछ क्षेत्र तथा कश्मीर में बर्फ गिरने या बरसात की संभावना है। ऐसी सूरत में मप्र के अनेक हिस्सों सहित राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: