भोपाल. हमीदिया अस्पताल के सामने शनिवार की सुबह बस की चपेट में आने से 11 महीने के बच्चे की मौत हो गई। उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर जा रहे थे।
शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक ग्राम पालखेड़ा, इछावर निवासी मुकेश सिंह और उनकी पत्नी रंजना शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अपने 11 माह के बेटे सत्यम को हमीदिया अस्पताल लेकर जा रहे थे।
जब यह लोग बाइक से अस्पताल के गेट के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रही बस क्रमांक एमपी11/डी/0108 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से मुकेश और रंजना दूर गिरे, जबकि सत्यम बस के पहिए की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली है।