Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeSportsCricket Cricket

‘द वॉल’ के समर्थन में उतरे ‘दादा’

कोलकाता. लंबे समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की खराब फॉर्म देश के क्रिकेट जगत के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। लेकिन, मध्यक्रम के कनार्टक के इस बल्लेबाज के समर्थन में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उतर आए हैं।

गांगुली ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि द्रविड़ ‘द वॉल’ अब अभेद्य नहीं रहा। ईडन गार्डन में अभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद गांगुली ने कहा कि द्रविड़ काफी अनुभवी और एक महान क्रिकेटर हैं। उनके बारे में यह कहना पूरी तरह गलत होगा कि अब क्रिकेट में उनके दिन लद गए हैं।

विदेश में भारत की कई जीतों के नायक रहे द्रविड़ ने टेस्ट में 10,369 रन बनाए हैं। हालांकि, पिछली 48 पारियों में वे मात्र दो शतक और 9 अर्धशतक ही लगा सके हैं। इसके बावजूद हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले गांगुली को उम्मीद है कि द्रविड़ जल्दी ही फॉर्म में लौट आएंगे। अलबत्ता, गांगुली ने भी माना कि द्रविड़ पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं।

हालांकि, गांगुली ने कहा, ‘कुछ नाकामियों के आधार पर किसी खिलाड़ी के बारे में निर्णय नहीं किया जाना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि द्रविड़ जल्दी ही बड़ा स्कोर बनाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर देंगे।’





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: