जयपुर. मुख्यमंत्री पद संभालते ही अशोक गहलोत ने नौ आईएएस अफसरों को बदल दिया। उन्होंने टी. श्रीनिवासन को अपना प्रमुख सचिव बनाया है। इस पद पर काम कर रहे सुनील अरोड़ा को रीको का अध्यक्ष ही रहने दिया है।
ऊर्जा सचिव श्रीमत पांडेय अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। जेडीए आयुक्त अशोक जैन को एपीओ कर उनकी जगह उमेश कुमार को लगाया गया है। प्रमुख सचिव राजीव महर्षि से नीति निर्धारण का काम छीनकर सी.के. मैथ्यू को दिया गया है।
नाम वर्तमान पद नया पद
टी. श्रीनिवासन प्रमुख सचिव, न्याय प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री
सी.के. मैथ्यू प्रमुख सचिव, आपदा प्रबंधन प्रमुख सचिव, वित्त
सुनील अरोड़ा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अध्यक्ष, रीको
उमेश कुमार आयुक्त, उद्योग संवर्धन ब्यूरो आयुक्त, जेडीए
सुभाष गर्ग प्रमुख सचिव वित्त आयुक्त, उद्योग संवर्धन ब्यूरो
श्रीमत पांडेय सचिव, ऊर्जा सचिव, मुख्यमंत्री
रोहित कुमार सिंह आयुक्त, जनसंपर्क सदस्य, राजस्व मंडल अजमेर
तन्मय कुमार सचिव, मुख्यमंत्री सचिव, आपदा प्रबंधन
अशोक जैन जेडीसी एपीओ