उदयपुर.
दस साल की लंबी छुट्टियों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज में जॉइन किया। यूनिवर्सिटी से उनके अवकाश की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई थी।
डॉ. जोशी सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। डीन अंजू कोहली ने बताया कि डॉ. जोशी 1998 से अवकाश पर थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी से दोबारा दिसंबर 2003 में अवकाश ले लिया था। इसकी अवधि शुक्रवार को पूरी हुई।
वे 23 दिसंबर तक पीएल पर हैं, इसके बाद सर्दी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। डॉ. जोशी की ओर से और अवकाश के लिए अभी कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है।दस वर्ष पूर्व विधायक बनने के बाद से वे लगातार अवकाश पर थे। उन्होंने शनिवार को डीन ऑफिस में डीन प्रो. अंजू कोहली की उपस्थिति में उपस्थिति दी। प्रो. आईवी त्रिवेदी भी उनके साथ थे। पद ग्रहण करने की औपचारिकता पूरी करने के बाद वे रजिस्ट्रार एए छिपा से मिले।