इंदौर. बैंक ऑफ महाराष्ट्र की डकैती के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी में इस युवक की पहचान हुई, जो डकैतों के आने के ठीक पहले बैंक से निकला था।
शाम से इंदौर में थे डीजीपी
शुक्रवार शाम को डीजीपी एसके राउत निजी कार्यक्रम में शरीक होने आए, लेकिन बैंक नहीं गए। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के इंदौर आने की खबर आई, जिसके बाद ताबड़तोड़ डीजीपी बैंक पहुंचे। मुख्यमंत्री द्वारा बैठक लिए जाने के बाद डीजीपी ने खुद अफसरों की बैठक ली। और भोपाल के लिए रवाना हो गए।