Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsMetrosIndore Indore

अपराधियों पर टूट पड़ो -शिवराज

इंदौर.shiv अपनी दूसरी पारी के पहले दिन की शुरुआत इंदौर से करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पुलिस अफसरों से दो टूक शब्दों में कहा है कि उन्हें महाराष्ट्र बैंक में 59 लाख की डकैती डालने वाले डकैतों को हर हालत में पकड़ना ही होगा।

बकौल मुख्यमंत्री मुझे सिर्फ नतीजा चाहिए। पुलिस मेस में शनिवार को अफसरों की क्लास लेते हुए मुख्यमंत्री ने पहला प्रश्न ही यही किया आखिर अपराधी इतने निर्भीक क्यों हो गए? क्या पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? उन्होंने बार बार एक ही बात दोहराई और कहा- आप तो बस अपराधियों पर टूट पड़ो, कोई आपके काम में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह विनोद चौधरी, पुलिस महानिदेशक एस.के. राऊत तथा अपर पुलिस महानिदेशक सुरेद्रसिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री इंदौर में पदस्थ सीएसपी रेंक तक के अफसरों से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जिस समय मैं शपथ लेने की तैयारी में था तब मुझे मालूम पड़ा कि इंदौर में इतना बड़ा डाका पड़ा है। यह अत्यंत आश्चर्य और तकलीफ की बात है कि अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए दिनदहाड़े बैंक लूट लिया। मैं फोन से भी जानकारी ले सकता था पर आम नागरिक की सुरक्षा चूंकि मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है इसलिए मैंने आपके मिलकर बात करने का फैसला किया।

एसपी संजीव शमी से घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा अव्वल तो ऐसी वारदातें हो ही नहीं और हो तो आरोपी जल्दी से जल्दी पकड़े जाएं। आम आदमी में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास हो तथा अपराधी उससे भयभीत रहे। जनता के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए आपको काम करना होगा और परिणाम भी देने होंगे। उन्होंने कहा हमें जवाबदारी तय करने की व्यवस्था को अपनाना होगा।

मुख्यमंत्री ने अब तक हुई वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस की पीठ भी थपथपाई और कहा में बड़ी उम्मीद से आपके बीच आया हूं और आप इस वारदात का भी खुलासा कर दो। उन्होंने क्षेत्र के सीएसपी से भी कुछ सवाल किये और एसपी से कहा कि आपकी क्या जरूरत है यह भी मुझे बता दें। आईजी अनिल कुमार तथा डीआईजी डी श्रीनिवास राव ने मुख्यमंत्री को बताया की इस डकैती के बारे में हमें कुछ पुख्ता सूत्र हासिल हो गए है और जल्दी ही वारदात का पर्दाफाश हो जाएगा। बैठक में संभागायुक्त बसंत प्रतापसिंह और मुख्यमंत्री के सचिव इकबालसिंह बैस भी मौजूद थे।

सुरक्षा-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा

>> हम जो नया मध्यप्रदेश बनाना चाहते है, उसमें आम आदमी की सुरक्षा सबसे अहम है
>> कल जो बैंक लूटने की घटना हुई, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले टर्म में डकैतों का सफाया किया. अब शहरी लुटेरों का नाश कर जनता का जीवन सुरक्षित करना है।
>> पुलिस आमजन के लिए कोमल हो, दुष्टों के लिए कठोर
>> मैंने अफसरों को चेतावनी दी है कि हर हालत में लुटेरे पकड़े जाएं। मेरी चिंता क्या है यह आप मेरे इंदौर आने पर ही समझ गए होंगे
>> अब जवाबदेही तय होगी। क्राइम के हिसाब से अफसरों की रेटिंग होगी।
>> स्वर्णिम मप्र की कल्पना को साकार करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, विदेशी निवेश.. मुनाफे की खेती..सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सबके लिए शिक्षा व स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
>> हर विभाग की 100 दिन की कार्ययोजना बनेगी। .हमारे लक्ष्य तय होंगे, समय सीमा तय होगी और इसी के मुताबिक काम होगा।

विकास की समयबद्ध सारणी बनेगी

मुख्यमंत्रीजी एनसीआरबी की रिपोर्ट कह रही है कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं?
मैं इससे सहमत नहीं हूं.हो यह रहा है कि हम मध्यप्रदेश में हर अपराध को दर्ज कर रहे हैं .इसलिए अपराधों की संख्या बढ़ी हुई दिखती है।
प्रदेश में भाजपा की जीत को क्या शिवराज की जीत माना जाए?
यह प्रदेश के साढ़े छह करोड़ लोगों की. कार्यकर्ताओं की. एक विचारधारा की जीत है।
अभी आपने जवाबदेही की बात कही है। बैंक डकैती में किसी की जवाबदेही तय कर रहे हैं क्या?
मैंने व्यापक संदर्भ में यह कहा है और इसे अमल में भी लाएंगे. थोड़ा रुकें
जिन लोगों ने सिमी नेटवर्क को ध्वस्त किया था उन्हें इनाम देने की घोषणा की गई थी, आज तक नहीं मिला
ऐसा नहीं है डकैतों को मारने वालों को हमने अभी पुरस्कृत किया है. अब इनको भी करेंगे.
बीआरटीएस पर क्रियान्वयन बहुत धीमी गति से हो रहा है।
अभी सिर्फ एक ही मुद्दा. अगली बार विकास पर चर्चा
मंत्रिमंडल का विस्तार कब कर रहे हैं
यह राज की बात है. अच्छा चलते हैं.धन्यवाद





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: