News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. एंडीज एजिप्टिी नामक मच्छरों के काटने से होने वाली संक्रामक बीमारी डेंगू का पता अब एक घंटे में ही लगाया जा सकेगा। ग्वालियर के रक्षा एवं विकास अनुसंधान संस्थान (डीआरडीई) ने इस बीमारी की जांच का एक आसान तकनीक खोज निकाली है।
एलएएमपी (लूप एम्प्लीफिकेशन मेडिकेटेड प्रोसीजर) नामक इस पद्धति को यहां के पीजीआई ने सबसे पहले अपनाया है। इसे जल्द ही देश के तमाम प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में भी अपनाया जाएगा। पीजीआई के वॉयरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. आरके राथो के अनुसार, यह देश में डेंगू की जांच की सबसे आधुनिक तकनीक है।
इसमें बमुश्किल एक घंटे के भीतर डेंगू के वायरस की पुष्टि हो जाएगी। अब तक इसके लिए एलीजा सिस्टम, टीसीआर तकनीक और ब्लड कल्चर को अपनाया जाता रहा है। इन तकनीकों से डेंगू की रिपोर्ट एक तो सही नहीं आ पाती, साथ ही समय भी ज्यादा लगता है। ऐसे में कई बार मरीजों की जान पर बन आती है।
क्या है नई तकनीक
नई तकनीक में मरीज के खून में से राइबो न्यूकलिक एसिड को अलग कर उसकी जांच की जाएगी। इससे रिपोर्ट जल्द मिलेगी।