Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsInternational International

कार स्टार्ट होते ही मोबाइल फोन बंद कर देगी चाबी

सान फ्रांसिस्को. दो अमरीकी अनुसंधानकर्ता बाजार में एक ऐसी कम्प्यूटराइज्ड चाबी ला रहे हैं जो चलती कार में मोबाइल से बात करने नहीं देगी। अमरीकी यूनिवर्सिटी के खोजी झुओसांग झाऊ और वेलेस करी द्वारा बनाई गई यह ‘की- 2सेफड्राइविंग’ चाबी ड्राइवर के मोबाइल को एक वायरलैस सिगनल भेजती है जो कॉल्स और टैक्सटिंग को ब्लॉक कर देता है।

मोबाइल पर बात करते वक्त होने वाले हादसों की गिनती शराब पीकर होने वाले आंकड़ों के बराबर हैं। अक्तूबर में फोर्ड मोटर कं. ने ‘माईकी’ पेश की थी जिससे अभिवावक बच्चों द्वारा चलाई जा रही कार की रफ्तार, कार रेडियो की आवाज को कंट्रोल कर सकते हैं और यकीनी बना सकते हैं कि उन्होंने सीट बैल्ट बांध रखी है। फोर्ड अगले साल से अपनी कारों में यह चाबी लगानी शुरू कर देगी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: