Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

अब बीआरसी ही निकालेंगे वेतन

ग्वालियर. राज्य शिक्षा केंद्र ने जन शिक्षक व बीएसी की वेतन आहरण व्यवस्था एक बार फिर खंड स्त्रोत समन्वयकों को सौंप दी है।

परियोजना समन्वयक सुभाष शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले मुख्यालय ने जन शिक्षक व ब्लाक अकादमिक समन्वयकों की वेतन व्यवस्था, संकुल प्राचार्यो के माध्यम से कोषालय से कर दी थी। अब इस व्यवस्था को पहले की तरह ही करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जन शिक्षक व बीएसी का वेतन बीआरसी (ब्लाक स्रोत समन्वयक) ही निकालेंगे।

ऐसा संकुल प्राचार्यो की मनमानी संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन प्राइमरी स्कूलों में दो शिक्षक हैं वहां पर एक शिक्षक कक्षा एक से तीन तक के छात्रों को अध्ययन कराएगा जबकि एक शिक्षक कक्षा चार व पांच के छात्रों को। ऐसा दक्षता संबर्धन की मानीटरिंग में आने वाली दिक्कत को लेकर किया गया है। बैठक में अन्य निर्णय भी लिए गए।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: