Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

जागरूकता लाएगी बिजली कंपनी

ग्वालियर. बिजली की बचत और उससे होने वाले फायदे के संबंध में विद्युत वितरण कंपनी ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत 14 दिसंबर से उपभोक्ताओं को जागरूक करेगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार बिजली की खपत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। आज बाजार में बिजली से चलने वाले उपकरणों की बाढ़ सी आ गई है। बिजली का सीमित उपयोग और बचत ही इसका समाधान हो सकता है।

750 मेगावाट बिजली की खपत
मुख्य अभियंता एसएल गुप्ता के अनुसार लगभग साढ़े सात लाख विद्युत उपभोक्ताओं के हिसाब से साढ़े सात सौ मेगावाट बिजली की खपत होती है। आबादी के हिसाब से विद्युत कनेक्शन कम हैं। कम से कम इतने ही कनेक्शन होना चाहिए। कनेक्शन बढ़ाए जाने की कार्रवाई चल रही है।

90 फीसदी तक लाइन लॉस और चोरी
बिजली की चोरी भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां तारों में कुन्दा लगाकर चोरी से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। शहर के कई घरों, दुकानों में मीटरों में चुम्बक या कुछ अन्य अवैध तरीकों के कारण विद्युत मीटरों की रीडिंग उपभोक्ताओं की मर्जी से बढ़ रही है।

कार्यालयों में भी दुरुपयोग
शहर में ऐसे कई शासकीय,अशासकीय कार्यालय हैं, जहां विद्युत का दुरुपयोग जारी है। नजर डाली जाए तो मोतीमहल के लोक निर्माण विभाग, सीएमएचओ कार्यालय जैसे कई कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी के न होने पर भी लाइट और पंखे चलते देखे जा सकते हैं।

एक घंटे जलाने पर एक यूनिट
यदि एक हजार वाट का उपकरण लगातार एक घण्टे तक जलाएं तो एक यूनिट बिजली की खपत होती है। इस दृष्टिकोण से एक घर में 14 वाट की दस सीएफएल की जलें तो 140 वाट बिजली की खपत होती है। डिजीटल मीटर यूनिट के साथ-साथ लोड भी बताने लगे हैं।

बचत के तरीके
>> बल्ब की जगह लगाएं सीएफएल
>> एनर्जी सेविग पंखों का प्रयोग करें।
>> त्यौहार के समय घर सजाने के लिए एलईडी झालर का प्रयोग करें। यह झालर .25 वाट एक घण्टे में खपत करती है।
>> लेट्रिन, बाथरूम, किचन, लेडरकेस जैसे कम रोशनी वाले स्थानों में एलईडी का प्रयोग करें।
>> एक एलईडी आधा वाट से लेकर 15 वाट तक उपलब्ध हैं। एक वाट एलईडी की रोशनी 10 वाट टंगस्टन लैंप के बराबर होती है।
>> नगर में स्ट्रीट लाइटों में जलने वाली बिजली की बचत के लिए सोलर लाइट लगाई जा सकती हैं।

विद्युत खपत का आकलन
12 वाट के सीएफएल लैंप को एक यूनिट बनाने में 83 घंटे लगते हैं, तो 25 वाट के बल्ब को 40 घंटे। इस तरह हम बल्ब के स्थान पर सीएफएल का उपयोग करें,तो बिजली की खपत बचाते हुए अतिरिक्त भार से भी बच सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: