Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeBusinessCorporate Corporate

डीएनए बेंगलुरू से भी

बेंगलुरू. मुंबई के दूसरे सबसे बड़े अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘डीएनए’ ने बेंगलुरू से भी अपना प्रकाशन शुरू कर दिया है। अखबार का यह छठा संस्करण रविवार से पाठकों को उपलब्ध हो गया है। इससे पहले डीएनए अहमदाबाद, सूरत, पुणो और जयपुर से लांच किया जा चुका है। सभी छह संस्करणों की कुल साढ़े सात लाख प्रतियां छप रही हैं।

मुंबई में डीएनए की पाठक संख्या 12 लाख 60 हजार है। बेंगलुरू संस्करण के बाजार में आने के साथ ही सभी छह संस्करणों की कुल पाठक संख्या बढ़कर 20 लाख से ज्यादा होने का अनुमान है। डीएनए की प्रकाशन कंपनी डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के सीईओ केयू राव के अनुसार, बेंगलुरू तेजी से उभरते और विकास करते नए भारत का प्रतिनिधित्व करता है।

इस भावना से समन्वय बिठाकर डीएनए अपने पाठकों और विज्ञापनदाताओं दोनों को संतुष्ट कर सकेगा। मुंबई में प्रलयंकारी बारिश के दौरान जुलाई 2005 में शुरू हुआ डीएनए पहले दिन से ही नंबर दो पर है। हालांकि इसी समय एक और अंग्रेजी राष्ट्रीय दैनिक ने भी मुंबई से अपना प्रकाशन शुरू किया लेकिन डीएनए की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

मुंबई के बाद डीएनए ने गुजरात का रुख किया और अक्तूबर-नवंबर 2007 में अहमदाबाद एवं सूरत से लगभग एक साथ अपने संस्करण शुरू किए। दो महीने बाद जनवरी 2008 में पुणो और इसके पांच महीने बाद जून 2008 से जयपुर एडिशन लांच किए गए।

जयपुर से प्रकाशन के करीब छह महीने बाद अब बेंगलुरू से भी डीएनए प्रारंभ हो गया है। देश में अंग्रेजी समाचार पत्र उद्योग के अब तक के इतिहास में संस्करण प्रकाशन की यह सबसे तेज गति है। बेंगलुरू संस्करण की योजना से लेकर अमल तक में चार महीने का भी समय नहीं लगा।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: