News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. शहर स्थित वाणिज्यिक बैंक सहित अन्य बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था एकदम चौकस है। सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। कम्प्यूटर साफ्टवेयर से सुसज्जित सेंसर सायरन, सीसीटीवी कैमरा और सशस्त्र सुरक्षा गार्डे से लैस इन बैंकों में रखा शहरवासियों का पैसा एकदम सुरक्षित है।
वाणिज्यिक बैंक व निजी क्षेत्र की सभी शाखाओं में सुरक्षा के हाइटेक उपाय किए गए हैं। दिन में सभी शाखाओं में सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं वहीं रात में सुरक्षा के लिए भी सशस्त्र गार्ड तैनात किए जाते हैं।
ग्रामीण व सहकारी बैंकों की उन शाखाओं में जहां बड़ी मात्रा में पैसे का लेन-देन होता है, वहां सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाते हैं। छोटी शाखाओं में जहां धन का लेन-देन कम और किसानों को ऋण वितरण का कार्य अधिक होता है, वहां भी सुरक्षा के समुचित इंतजाम हैं। देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी सभी शाखाओं में सुरक्षा के आधुनिक उपकरण लगाए हैं। बैंक के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा समय-समय पर शहर की सभी मुख्य बैंक शाखाओं की छानबीन कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही उन्हें और पुख्ता करने पर बल दिया जाता है।
सीसीटीवी कैमरे से नजर
शहर के सभी बड़े वाणिज्यिक बैंकों ने अपने यहां कड़ी सुरक्षा और हर आने-जाने पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट टीवी कैमरा लगाए हुए हैं। नब्बे दिन की लगातार रिकर्ा्िडग क्षमता वाले यह कैमरे बैंक परिसर में होने वाली हर गतिविधि को रिकार्ड करते हैं और जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल भी किया जाता है।
बैंक मैनेजरों का कहना है
हमारी ब्रांच को आरबीआई के निर्देशानुसार एक चार का पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ है। इसके अलावा हमारे अन्य ब्रांचों में सशस्त्र गार्ड, सीसीटीवी कैमरे और सेंसर भी लगाए गए हैं। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाने के लिए हमने अपने हैड आफिस में प्रपोजल भेजा है। स्वीकृत होते ही उन्हें भी लगाया जाएगा।
- पीजे माहेश्वरी, चीफ मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक नया बाजार
हमारी सभी बड़ी ब्रांच में 24 घंटे गार्ड हैं, जयेन्द्रगंज ब्रांच में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और हम चैस्ट ब्रांच में कम से कम कैश रखने की कोशिश करते हैं। सुरक्षा के लिए हैड आफिस से भी समय-समय पर निर्देश आते रहते हैं।
- जेएल पुरकाइत, क्षेत्रीय प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सीसीटीवी कैमरा के साथ ही पुलिस का एक चार का गार्ड तैनात रहता है और इसके अलावा बैंक के सशस्त्र गार्ड भी पूरे समय रहते हैं। आधुनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है और जल्द ही डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर भी लगाने की प्लानिंग है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए समय-समय पर संबंधित थाने की पुलिस भी बैंक में आती है।
- सुनील पण्डित, चीफ मैनेजर, यूको बैंक ओल्ड हाईकोर्ट रोड
हमारे यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सभी ब्रांचों में रिटायर्ड सेना अधिकारी चौकसी करते हैं और सभी ब्रांचों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। यही वजह है कि शहर में अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है।
- डीआर अग्रवाल, एजीएम प्रशासन, भारतीय स्टेट बैंक