Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

सोमवार को एस्कॉर्ट में भर्ती होगी अनु

जालंधर बीमारी से जूझ रही नन्ही जान को अब नई जिंदगी मिलने की घड़ी आ गई है। रोटरी क्लब के गिफ्ट ऑफ लाइफ प्रोजैक्ट के सहयोग से अनु सोमवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट हार्ट अस्पताल में दाखिल हो जाएगी। जहां उसके दिल के सुराख का ऑपरेशन होगा व सात दिन रहने के बाद वह वापस जालंधर लौटेगी। अनु अपने माता-पिता के साथ रविवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना होगी।

रोटरी क्लब की मदद से अनु की सारी रिपोर्ट्स दिल्ली स्थित एस्कॉर्ट अस्पताल भेजी गई थीं। रिपोर्ट की पड़ताल के बाद डॉक्टर ने उसे सोमवार को दाखिल होने को कहा है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल अनु के सभी जरूरी टैस्ट दोबार करवाएगा।

दैनिक भास्कर ने हार्ट केयर सहयोग सोसाइटी के जरिए अनु के इलाज की जिम्मेदारी ली है, जिसके लिए दानी सज्जनों का सहयोग लिया गया। लोगों ने भी बढ़चढ़ कर आर्थिक सहायता भेजी। इसके बाद जालंधर में इलाज न होने के कारण बच्ची को दिल्ली भेजना था।

जिसके लिए रोटरी क्लब के डिस्ट्रीक्ट गर्वनर डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर व पीडीजी सुरेंद्र सेठ ने गिफ्ट ऑफ लाइफ प्रोजैक्ट के तहत बच्ची का इलाज में सहयोग दिया। अब आधा खर्च रोटरी उठा रही है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: