Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

12 महीने रहता है गुलजार

जालंधर. बर्थ-डे हो, शादी या सालगिरह। शुभ अवसरों पर फूल गिफ्ट करना लोगों की पहली पसंद बन गया है। शादी में स्टेज व घर की सजावट फूलों से की जाती है, इसलिए शादियों के सीजन में फूलों की मांग ज्यादा रहती है। फूलों के विभिन्न बुकेज व बंचेज को लोग किसी भी शुभ अवसर पर एक-दूसरे को गिफ्ट के तौर पर देते हैं। इससे सारा साल इनकी डिमांड बनी रहती है। इसकी एक वजह बिजी लाइफ भी है, क्योंकि लोगों के पास गिफ्ट सिलेक्ट करने का टाइम नहीं होता, इसलिए फ्लोरिस्ट शॉप्स पर तैयार बुकेज ही सब को अट्रैक्ट करते हैं।

मार्केट में आजकल फूलों की मांग काफी बढ़ी है।

हर सीजन में उपलब्ध :

शादियों या अन्य स्पैशल दिनों में आने वाली फूलों की कमी को आजकल आसानी से पूरा किया जाता है। नई-नई फार्मिग तकनीकों के चलते हर फूल हर सीजन में उपलब्ध होते हैं। फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए सिटी के फ्लोरिस्ट ऑफ-सीजन के फूल भी उपलब्ध करवा लेते हैं।

बुके सबसे अच्छा ऑप्शन प्रोफैशनल सचिन सचदेवा ने बताया कि आजकल बिजी लाइफ होने की वजह से कोई गिफ्ट सोचने और खरीदने का टाइम नहीं होता, इसलिए बुके ही सबसे बढ़िया ऑप्शन होता है और सभी को पसंद भी आते हैं।

फूल सभी को पसंद

प्रोफैशनल विन्नी का कहना है कि गिफ्ट देने से पहले सामने वाले की पसंद नापसंद के बारे में बहुत कुछ सोचना पड़ता है। फूल तो सभी को पसंद होते हैं। इसलिए वह तो हमेशा गिफ्ट के तौर पर बुके ही ले जाती है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: