Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अब होगी कैप्टन से पूछताछ

चंडीगढ़. अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस टीम जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और दो आईएएस अफसरों को तलब करने वाली है। जांच टीम ने शुक्रवार को इसी सिलसिले में पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री चौधरी जगजीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था।

विजिलेंस ब्यूरो पूछताछ के लिए अमरिंदर सिंह और आाईएएस अफसरों को धारा 160 के तहत नोटिस भेजने जा रहा है। हालांकि नोटिस भेजने की तारीख अभी तक तय नहीं की गई। कैप्टन सरकार के दौरान हुए इस घोटाले में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की 32.10 एकड़ जमीन निजी बिल्डर के लिए छोड़ दी गई थी।

आईएएस से पूछताछ क्यों:

विजिलेस ब्यूरो ने जिन आईएएस अफसरों से पूछताछ का फैसला किया है, वह दोनों कैप्टन सरकार के दौरान स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, उस समय इन अफसरों ने ट्रस्ट की जमीन छोड़ने का विरोध भी किया था। विजिलेंस इनसे कुछ दस्तावेज को वेरीफाई करवाना चाहती है।

रत्ना भी करेंगी खुलासा:

विजिलेंस ब्यूरो इम्प्रूमेंट ट्रस्ट की पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता रत्ना से भी पूछताछ करेगा। गौरतलब है कि रत्ना को हटाकर जुगल किशोर शर्मा को ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था और जमीन छोड़ने का फैसला शर्मा के कार्यकाल में ही हुआ था।

रत्ना से पूछताछ कर विजिलेंस ब्यूरो पता लगाना चाहता है कि जमीन छोड़ने के लिए कौन-कौन राजनेता और अधिकारी दबाव बना रहे थे। रत्ना को अमरिंदर से एक दिन पहले बुलाने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: