Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

घोषणा पत्र रमन के एजेंडे में सबसे ऊपर

रायपुर. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने आज सुबह 11.20 बजे पूजा अर्चना कर राज्य की सत्ता दूसरी बार संभाल ली। अपने कार्यालय में उन्होंने गणोशजी की पूजा की। कुर्सी संभालते ही मुख्यमंत्री ने पार्टी के घोषणा पत्र के क्रियान्वयन के संबंध में आला अफसरों से चर्चा की। उन्होंने अफसरों से दो टूक कह दिया है कि पार्टी ने जो वादा आम जनता से किया है, वह सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। इसके क्रियान्वयन के लिए शासन को पूरी गंभीरता से प्रयास करना होगा।

डा. सिंह ने पत्रकारों से कहा कि जनादेश के अनुरूप अगले पांच साल तक सरकार काम करेगी। वे राज्य को एक बेहतर, संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी सरकार देंगे। जनता ने जिस विश्वास के साथ सरकार चलाने का अवसर दिया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गांव, गरीब व किसान सरकार की प्राथमिकता में होंगे। घोषणा पत्र में किए गए वादों पर योजनाबद्ध ढंग से काम किया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इस दिशा में काम किया जाएगा।

डा. सिंह ने कहा कि बस्तर और सरगुजा में शांति स्थापित करने के लिए सरकार पूरी लगन से काम करेगी। इस अवसर पर रामविचार नेताम, राजेश मूणत, कोमल जंघेल, विजय बघेल, सिद्धनाथ पैकरा, धरम कौशिक, पुन्नूलाल विधायक समेत अनेक विधायक मौजूद थे। मुख्य सचिव पी. जाय उम्मेन, अपर मुख्य सचिव सरजियस मिंज, राज्य निर्वाचन आयुक्त शिवराज सिंह, प्रमुख सचिव विवेक ढांड, टी. राधाकृष्णन, अजय सिंह, सचिव एन.बैजेंद्र कुमार, जवाहर श्रीवास्तव, सीके खेतान, पी. रमेश कुमार, नंदकुमार समेत अनेक अफसरों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।

ड्राइवरों व चपरासियों से हाथ मिलाया
मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने अफसरों से बधाई स्वीकार की और बगल में खड़े ड्राइवरों व चपरासियों से हाथ मिलाया। संकोच कर रहे ड्राइवरों से उन्होंने आगे बढ़कर हाथ मिलाया।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: