इस्लामाबाद.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने पाकिस्तान में साफ साफ कहा कि अब आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का वक्त है। रविवार को पाक राष्ट्रपति जरदारी से बातचीत में ब्राउन ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में लश्कर ए तोएबा के शामिल होने की बात कहीं और इस संगठन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने को कहा। उन्होंने सीधे साधे कहा कि दुनिया का तीन चौथाई आतंकवाद पाकिस्तान से होता है। ब्राउन ने आतंक के खिलाफ मिलकर लड़ने की जरूरत बताई।
भारतीय वायुसेना के घुसपैथ पर नरम पड़े जरदारी
वहीं पाक राष्ट्रपति जरदारी भारतीय वायुसेना के पाक में घुसपैठ के मुद्दे पर नरम पड़ गए। जरदारी ने कहा कि यह महज एक तकनीकी घुसपैठ था।
ब्राउन को मिला कार्रवाई का भरोसा
वहीं ब्राउन ने एक कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें पाक की तरफ से आतंकियों पर कार्रवाई का भरोसा मिला।