Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

नांदेड़ धमाके की जांच फिर शुरू

मुंबई. nanded blast सीबीआई ने 2006 के नांदेड़ विस्फोट की जांच फिर से शुरू कर दी है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने मालेगांव विस्फोट के एक आरोपी राकेश धावडे को भी हिरासत में लिया है। सीबीआई का दावा है कि राकेश ने उन लोगों को हथियारों का प्रशिक्षण दिया है, जो नांदेड़ धमाके में कथित रूप से शामिल थे।

मालेगांव धामके की जांच में कुछ अहम सुराग मिलने के बाद ही इस मामले को पुन: खोलने का फैसला किया गया है। इसकी पुष्टि सीबीआई के निदेशक अश्विनी कुमार ने भी की है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राकेश को तीन दिन की हिरासत में लिया गया है। जरूरत पड़ी तो अन्य लोगों को हिरासत में लेने के लिए भी जांच एजेंसी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

कोई खास सुराग नहीं : सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी को अब तक मामले में कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। सीबीआई मालेगांव धमाके में गिरफ्तार लेफ्टि. कर्नल पुरोहित और अन्य आरोपियों की नांदेड़ कांड में भूमिका की भी जांच करेगी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: