Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

184 करोड़ की एक बल्ब कनेक्शन योजना

अमृतसर. सरकार अनुसूचित और पिछड़ी जाति के परिवारों के लिए एक बल्ब कनेक्शन स्कीम शुरू करने जा रही है। यह घोषणा बुधवार को दानामंडी में आदि धर्म समाज द्वारा आयोजित योगिमा पर्व पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने की। उन्होंने कहा, 184 करोड़ की लागत वाली इस स्कीम के तहत अनुसूचित और पिछड़ी जाति से संबंधित चार लाख परिवार अपने घरों में बिजली का एक बल्ब लगा सकेंगे।

कपूरथला के नडाला में बादल ने वर्ष 2009 को विकास वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान किया। एक जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में विस्तार से इसकी योजना बनाई जाएगी। बादल ने कहा कि सुखबीर के मुख्यमंत्री बनने का फैसला पार्टी करेगी। बाद में मुख्यमंत्री नूरमहल के अकाली विधायक गुरदीप भुल्लर के निधन पर शोक जताने उनके गांव भुल्लर भी गए।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: