अबोहर (फिरोजपुर). मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के साथ चल रहे विवाद पर भारत का दुख स्पष्ट नहीं से दुखी स्थानीय सदर बाजार एसोसिएशन के सचिव अनिल गगनेजा (काली) ने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है।
काली का आरोप है कि सरकार अपने वोट बैंक की खातिर पाकिस्तान की धमकियों से डर रही है। सरकार की ओर से दिया गया अल्टीमेटम भी समाप्त हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई नहीं की। इससे दुखी होकर ही मैंने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिया है और अपना नाम बदल लिया है।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान 6 वर्ष पाकिस्तान को आर-पार की लड़ाई करने की धमकियां देते हुए गुजार दिए। उन्हीं की तरह अब कांग्रेस के प्रतिनिधित्व वाली सरकार पिछले पांच वर्षो से देशवासियों को गुमराह कर रही है।
गगनेजा ने कहा कि देश में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों व बेगुनाहों की हो रही हत्याओं से दुखी होकर ही मैं अब अनिल गगनेजा से अनिल मोहम्मद युसुफ काली हो गया हूं। अगर भारत को मुसलमान देश इतना ही भय है तो फिर मैं मुसलमान ही बनना बेहतर समझता हूं।