एशिया की सबसे सेक्सी सेलिब्रिटी
एजेंसी Monday, January 05, 2009 20:44 [IST]  

लंदन। ब्रिटेन की प्रसिद्ध मैगजीन लंदन आई के मुताबिक 2008 की सबसे सेक्सी एशियन कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम हैं। इस फेहरिस्‍त में कई और भारतीयों सेलिब्रिटिज को भी जगह मिली है, जिनमें हृतिक रोशन, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु प्रमुख हैं। एक नजर सेक्सिएस्ट एशियन की लंदन आई फेहरिस्‍त पर:



KATRINA KAIFसेक्सिएस्ट एशियन वुमन का खिताब कैटरीना कैफ को मिला है। एक के बाद एक कामयाब फिल्में देने वाली ये अदाकारा इंटरनेट पर भी सबसे ज्यादा तलाश की जाती हैं। 2008 दरअसल कैटरीना का साल रहा।



जॉन अब्राहम दोस्ताना में कपड़े उतारने से पहले भी बेहद हॉ़ट थे। इसलिए उन्‍हें मिला है सेक्सिएस्ट मैन ऑफ एशिया 2008।



Hrithik Roshanहृतिक की शानदार बॉडी का जलवा एक बार फिर जोधा-अकबर में दिखा। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म काइट्स को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड अदाकारा बरबरा मोरी उनके रोल में हैं। हृतिक भी सेक्सी एशियन की लिस्ट में शामिल हैं।



करीना बॉलिवुड जबरदस्‍त वेरायटी वाली अदाकारा हैं। रिफ्यूजी से शुरुआत करने वाली करीना ने अभी तक कैरियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 2008 में वो भी स्क्रीन पर छाई रहीं। उनकी जीरो साइज के लड़के ही नहीं, लड़कियां भी दीवानी हैं।



Priyanka Chopraसॉफ्टवेअर इंजीनियर या क्रिमिनल साइकोलॉजिस्‍ट बनने की ख्‍वाहिश रखने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस फेहरिस्‍त में हैं। सन 2000 की मिस वर्ल्ड प्रियंका एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं।



मॉडल से एक्ट्रेस बनी बिपाशा का जलवा कायम है। क्विन ऑफ बॉलीवुड उन्हें यूं ही नहीं कहा जाता। इस बंगाली बाला को मोस्ट सेक्सी एशियन की लिस्ट में तो होना ही था।

Bookmark and Share
Comments
chandradeep singh
Friday, 13th Mar 2009, 10:57
sex is very important in human life. but carefully sex is very healthfull.
lalit
Friday, 14th Aug 2009, 17:06
she may be most sexy among film actresses but not sexiest asian .



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: