Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

रिकार्ड ध्वस्त करता गजनी का गजराज

Ghajiniपिछले सप्ताह दुनिया भर के सिनेमा हाल में रिलीज हुई गजनी के गजराज ने बॉलीवुड के सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस फिल्म में पहले सप्ताह ही बॉक्स ऑफिस से इतनी रकम बटोर ली है कि अगले कुछ महीनों या हो सकता है सालों तक कोई फिल्म इसकी बराबरी कर पाए। गजनी ने अब तक 110 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार अब तक सिंह इज किंग ने पहले सप्ताह में 43.77 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि दूसरे नंबर पर ओम शांति ओम 40.19 करोड़ रुपए और तीसरे नंबर पर गोलमाल रिटर्न्‍स 38.04 करोड़ रुपए के साथ थी। लेकिन गजनी ने पहले सप्ताह में ही 90 करोड़ रुपए से अधिक कमाकर पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यह आंकड़ा 110 करोड़ से ऊपर चला गया है। ऐसे में आमिर खान और बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बीच दूरियां और बढ़ जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

1200 प्रिंट के साथ 1400 स्क्रीन पर एक साथ प्रदर्शित इस फिल्म को लगातार दर्शक मिल रहे हैं। भोपाल, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, बनारस, कानपुर छोटे शहरों में कड़ाके की ठंड के बावजूद सिनेमाहॉल के बाहर सुबह लंबी लाइनें लग रही हैं। भारत के अलावा 22 अन्य देशों में भी 250 प्रिंट के साथ गजनी को रिलीज किया गया। जबकि अगले सप्ताह म्यांमार, युगांडा, मलेशिया और मोरक्को में भी इस फिल्म को प्रदर्शित करने का इरादा है। खाड़ी देशों में जहां 36 प्रिंट के साथ इसे रिलीज किया गया है तो वहीं अमरीका और कनाडा जैसे देशों में 112 प्रिंट और ब्रिटेन में 65 प्रिंट के साथ गजनी को रिलीज किया जा चुका है। नार्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 14 लाख डॉलर और मीडिल ईस्ट में 9.2 लाख डॉलर की कमाई की है। अब गजनी को स्पेनिश में भी डब करने की तैयारी की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
rajkumar
Tuesday, 6th Jan 2009, 14:48
GOODS GAJANI
ravi verma
Tuesday, 6th Jan 2009, 18:26
this is a mind blowing news paper it satisfies us with its news completely .... thus i like to read this ...

  • अरशद-अक्षय में दरार
  • जोर का झटका धीरे से
  • सातवीं बार में सफल हुई बिप्स
  • न्‍यूयॉर्क में जिंदगी ख्वाब है..
  • काम नहीं..नाम ही सही
  • 'डू नॉट डिस्‍टर्ब' जोड़ी नंबर वन
  • दूसरे आमिर बनते इमरान!
  • तुम मिले और आई मुसीबतें
  • करीना का नया प्रेम
  • डिनो की अजब दास्तां
  • गायत्री का नया डांस मंत्रा
  • मेरी आवाज सुनो मुफ्त में
  • सलमान ने काटा, जॉन का पत्ता
  • विशाल ने शाहिद-प्रियंका से कहा- कमीने..
  • दीपिका की ख़ूबसूरती के चर्चे
  • 'एक ओंकार..' में गूंजेगी मोनिका की आवाज
  • बिपाशा पहुंची सोनागाछी
  • बोनी की एकसाथ तीन फिल्‍में होंगी रिलीज
  • अर्जुन के सभी तीर निशाने पर
  • एक करोड़ की जेनेलिया!
  • रफ्तार से नाखुश इमरान
  • राइमा की खुशी का राज
  • सलमान की साफगोई