Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsInternational International

टिन और बोतल बेचने वाली हॉटेस्ट टॉप फैशन मॉडल

ब्यूनस आयर्स.denila जिंदगी कैसे रंग बदलती है यह डैनिला की जिंदगी से बखूबी समझी जा सकती है। कभी ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर कार्डबोर्ड, इस्तेमाल की हुई टिन और बोतल बेचकर अपने परिवार को सहयोग करने वाली 16 वर्षीय डैनिला कॉट आज हॉटेस्ट टॉप मॉडल बन चुकी है।

डैनिला को आज सबसे मशहूर मॉडलिंग एजेंसी एलिट ने साइन किया है। 16 की उम्र में ही इस लड़की ने सुपर स्टारडम हासिल कर लिया है। 5 फीट 10 इंच लंबाई और हरी आंखों वाली डैनिला को दो साल पहले ब्यूनस आयर्स की फुटपाथ पर अपनी जिंदगी बिता रही थी। स्कूल से लौटने के बाद वह शाम 6 से रात के 10 बजे तक कार्डबोर्ड, कैन और पुराने बोतल को किसी रिसाइकिलिंग प्लांट में बेचने का काम करती थी।

फुटपाथ से रंगीन दुनिया का सफर

डैनिला का फुटपाथ और गरीबी की जिंदगी से इस रंगीन दुनिया में आने का सफर भी दिलचस्प है। साल 2005 में एक नेकलेस डिजाइनर मरिना गोंजलेज ने इस खूबसूरत प्रतिभा को पहचान की। मिस गोजलेज ने जब इसके कुदरती खूबसूरती, उलझे बालों को देखा तो सहज ही उसके दिल से आवाज निकली तुम मॉडल हो सकती हो। इस वक्त देश में मंदी की वजह से उसके पैरेंट्स हरनैन और ओल्गा का काम भी मंदा चल रहा था। मरिना ने डैनिला की कुछ अच्छे पोज वाली फोटोग्राफ्स एजेंट रिबाडरे को भेजी और उसे इंटरव्यू के लिए बुला लिया गया।

1 हजार प्रतिभागियों को पछाड़ा

डैनिला ने पिछले साल अर्जेटीना के फोरएस इलिट मॉडल लुक के फाइनल में 1 हजार प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर इस प्रतियोगिता की जीता। अब वह इस एजेंसी के लिए मिलान, पेरिस और मैड्रिड में अपना जलवा बिखेरगी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: