Jokes
Relationship Relationship
पश्चिमी देशों में हालांकि परिवार का वह रूप नहीं दिखाई देता जैसाकि यहां लेकिन वे हेल्थ के मामलों में बेहद कॉन्शियस होते हैं। इस मामले में भारत में बेटियां काफी संकोची और उम्र में छोटी होने के कारण अपने पिता पर ही सारी दारोमदारी छोड़ देती हैं। उन्हें जरा भी भान नहीं रहता है कि कई बातें जो मां उनसे शेअर कर सकती हैं वह किसी और से नहीं। शादी के बाद बेटियां बिदा होकर चली जाती हैं लेकिन आजकल तो शहर में ही शादियां करने के कारण बेटी मां का साथ स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी आराम से दे सकती हैं।
नजर रखें मां के स्वास्थ्य पर
गायनिक प्रॉब्लम्स के बारे में बेटियां मां के स्वास्थ्य की सारी जानकारियां अपने पास रख सकती हैं। टेलीफोन पर मां का इलाज कर रहे डॉक्टर से जानकर बता सकती हैं। इस तरह से नियमित रूप से मां को अच्छा रहने में मदद की जा सकती है। यदि किसी की मां मैनॉपॉज का सामना कर रही है तो घबराने की जरूरत नहीं, उन्हें डॉक्टर की सहायता से ठीक रखा जा सकता है और इस बीमारी संबंधी सारे प्रिकॉशन्स आप भी (जब आप उम्र के उस दौर में आएंगी।) फॉलो कर सकती हैं। इससे आपका रूटीन भी ठीक हो जाएगा। हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि अल्प समय में भी लो डोज दवाएं देकर गंभीर से गंभीर रोगों का उपचार किया जा सकता है। कई महिलाओं के लिए ऐसा उपचार सेफ भी होता है। यदि वे मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो उन्हें ओबेसिटी से बचने के सारे संभावित उपायों, उपचारों और बचावों की जानकारी देने के साथ ही आप भी लंबे समय तक खुद को फिट बनाए रख सकती हैं। खानपान और डाइट से संबंधित कई सलाहें हो सकती हैं जिन्हें मां-बेटी शेअर कर सकती हैं। खानपान संबंधी कई टिप्स मां के काम आ सकती हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़ी सलाह भी आप अपनी मां को दे सकती हैं।