Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

चिकनकारी का मुगलई अंदाज..

chikanभारतीय फैशन जगत में एम्ब्रॉयडरी हमेशा से हॉट रही है। फिर वह जरदोसी हो मीनाकारी या फिर गोटाकारी या सिंपल सी रेशमी धागों की कढ़ाई। ये महिलाओं ही नहीं पुरुषों के परिधानों को भी स्पेशल लुक देती आई हैं। एक सिम्पल से कलर की ड्रेस भी कढ़ाई के बाद काफी रिच लगने लगती है। चिकनवर्क या लखनवी कढ़ाई भारतीय महिलाओं की पसंदीदा, प्राचीन और परंपरागत कढ़ाई है।

इतिहास में बुने धागेचिकनकारी भारत में तब से मशहूर है जब मुगल रानी नूर जहां इसे पसंद करती थी। बेहतरीन सुई से की गई बारीक कारिगरी द्वारा बनाई इस खास कढ़ाई को मुगल औरतें बेहद पसंद करती थीं। यह न केवल उनकी पसंद थी बल्कि इसे उन्होंने अपने पहनावे में इस कदर शामिल कर लिया कि यह उनका परंपरागत पहनावा बन गया। आज तक चिकनकारी देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद की जाती है। सुल्तानी इतिहास की पहचान इस कढ़ाई को लखनऊ शहर के हर घर ने जिंदा रखने की कोशिश की है। यहां देश का सबसे बेहतरीन चिकन का काम होता है। पिछले कई सालों में बॉलीवुड और फैशन जगत में चिकन वर्क ने अपनी छाप ही नहीं छोड़ी बल्कि मौलिकता कायम रखते हुए इसे और ज्यादा फैशनेबल बनाया है। चाहे वह पाकीजा फिल्म हो या फिर जुबैदा, हम साथ साथ है, कभी खुशी कभी गम.. हर एक में फैशनेबल चिकन वर्क ने दर्शकों को लुभाया है।

हर एक के लिए खास

हर उम्र और हर तरह के लुक वाले लोगों पर चिकनवर्क सूट करता है। ज्यादातर सिम्पल लुक के साथ रिच लुक के लिए लोगों की पहली पसंद होता है चिकनवर्क। आजकल चिकनवर्क काफी कलरफुल भी हो गया है लेकिन पहले परंपरागत चिकनकारी केवल एक रंग के धागे से की जाती थी। सलवार कमीज, शॉर्ट कुर्ते, साड़ी, शर्ट यहां तक कि लहंगों पर भी चिकन वर्क पसंद किया जाने लगा है।

नाजुक से कपड़े पर नाजुक कढ़ाई

क्लासिक और सोफेस्टिकेटेड लुक के लिए जॉर्जेट के सूट पर चिकनकारी एक परफेक्ट ड्रेस रहेगी। यदि आप मंहगा ड्रेस बनाना चाहती हैं तो पूरे सूट पर चिकन वर्क करवा सकती हैं वरना गले के आसपास और बाहों पर मोटी कढ़ाई और उसके साथ पूरे बेस पर बूटे आपकी ड्रेस को आकर्षक लुक देंगे। शिफान या सिल्क साड़ी की बॅार्डर और पल्ले पर चिकनवर्क उसे पार्टी वियर लुक देगा। चिकनवर्क काफी बारीक कढ़ाई होती है इस कारण इसे सफाई से करना बेहद आवश्यक होता है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: