Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सलमान-ब्रूना में बातचीत बंद

SALMAN KHANचर्चा थी कि सलमान खान ब्राजीलियन मॉडल ब्रूना अब्दुल्ला को बहुत भाव दे रहे हैं। वह न सिर्फ उन्हें प्रमोट कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने उनके पीआर की जिम्मेदारी उसी कंपनी को सौंपी है, जो कैटरीना कैफ का काम देख रही है। जाहिर है कि इन चर्चाओं से कैट को असहज होना था, सो वह हुईं। इस फेर में ताजा घटनाक्रम यह है कि कैटरीना का ईष्र्या रूपी सौतिया डाह अपना असर छोड़ने में सफल रहा है।

सूत्रों की मानें तो सलमान भाई ने ब्रूना से बातचीत तक करना बंद कर दिया है। इससे कैट ने जहां सुकून की सांस ली है, वहीं ब्रूना के लिए यह काफी दिक्कत भरा मामला है। कारण, वह बॉलीवुड में अपने कॅरियर को लेकर सलमान खान पर ही आश्रित हैं।

सूत्रों की मानें तो सलमान पर कसी इस लगाम के लिए सिर्फ और सिर्फ कैटरीना जिम्मेदार हैं। यह अलग बात है कि एक समझदार लड़की होने के नाते वह इस तरह की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहती हैं, ‘सलमान किसी से बात करते हैं या नहीं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

मैं इस तरह की छोटी बातों से प्रभावित नहीं होती। मुझे जिंदगी में और भी बहुत कुछ करना है।’ कैटरीना के इस बयान से तो यह पता चलता है कि उन्होंने सलमान को काफी हद तक स्वतंत्रता दी हुई है और उन्हें उनपर पूरा विश्वास है। अगर ऐसा है तो फिर प्रश्न उठता है कि सलमान और ब्रूना के बीच बातचीत बंद होने का असली कारण क्या है!





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: