Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsInternational International

शादी के लिए घर से भागा छह साल का प्रेमी जोड़ा

बर्लिन. छह और सात साल का एक प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए जर्मन से अफ्रीका भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पकड़े गए। इस जोड़े का नाम मिका और अन्ना है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे।

उन्होंने अफ्रीका के गर्म मौसम में शादी करने की योजना बनाई और नए साल की सुबह अफ्रीका जाने के लिए घर से भाग निकले। इनके साथ अन्ना की 5 वर्षीया बहन लेना भी थी, जोकि इस शादी की गवाह बनने वाली थी।

स्टेशन पर पकड़े गए बच्चे

पुलिस के प्रवक्ता होगर जरैस्को के मुताबिक यह योजना तब बनी जब मिका अपनी गर्लफ्रैंड अन्ना और उसकी बहन लेना को अपनी हाल ही में इटली में बिताईं छुट्टियों के बारे में बता रहा था ।

दरअसल, दोनों के परिवार एक साथ नए साल का जश्न मना रहे थे। नए साल की सुबह, जब उनके माता-पिता सो रहे थे, तीनों घर से भाग निकले। उन्होंने रास्ते को लिए जरूरी सामान बांध लिया, जिसमें स्विमिंग ट्रंक, सनग्लासेज और गर्मियों के कपड़े आदि शामिल थे।

इसके बाद तीनों हैनोवर से रोड पर जाने के लिए एक किलोमीटर तक पैदल चले और फिर वे सैंट्रल स्टेशन तक जाने के लिए ट्रामा पर चढ़ गए। एयरपोर्ट पर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे तीनों बच्चों पर एक गार्ड की नजर पड़ गई, जिसने पुलिस से संपर्क किया।

दो पुलिस अधिकारियों ने प्रेमियों को समझाया कि अफ्रीका जाने के लिए उनके पास जरूरी पासपोर्ट और टिकट नहीं हैं। सांत्वना देने के लिए पुलिस उन्हें हैडक्वार्टर ले गई जहां बच्चों के पेरेंट्स को खबर कर दी गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • जज नहीं मिला, आतंकियों के खिलाफ सुनवाई फिर टली
  • उत्तर कोरिया ने दागीं सात मिसाइलें
  • मुस्लिम रीति से दफनाया जाएगा जैक्सन को
  • स्कूलों में पूछा जा रहा है - कहीं आप आतंकी तो नहीं ?
  • मौलाना फजलुल्ला मारा गया?
  • रावलपिंडी में फिदायीन हमला, 6 मरे
  • मौलवी ने कार्ला ब्रूनी को बताया वेश्या
  • तालिबान ने खुद मार डाले अपने 18 साथी
  • विमान दुर्घटना : 12 घंटे तक मलबे के सहारे तैरती रही किशोरी
  • ऑस्ट्रेलिया में 54 विदेशी छात्र मारे गए, आधे भारतीय
  • 153 यात्रियों सहित विमान महासागर में गिरा
  • जैक्सन की वसीयत में मां, बच्चों के नाम संपत्ति
  • जैक्सन के शरीर पर थे हजारों छेद, पेट में दवाएं
  • दो वर्ष की उम्र में दम मारो दम
  • दुनिया के टॉप टेन नाकाम देशों की सूची में पाक भी
  • बैतुल्ला के सिर पर पांच करोड़ का इनाम
  • ...अब तालिबान ने हिंदुओं से मांगा 60 लाख का जजिया
  • लाखों अश्लील तस्वीरों के साथ गिरफ्तार
  • नेस्डैक के पूर्व चेयरमैन की संपत्ति जब्त होगी
  • एयर फ्रांस विमान हादसा : शवों की तलाश बंद
  • इंटरनेट पर चला एमजे का जादू,गूगल के भी होश उड़े
  • रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
  • जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
  •