जालंधर. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बाद की सुरक्षा में उस समय सेंध लग गई जब वे बुधवार को जालंधर जिले के तलवान गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाता हुआ एक बंदूकधारी वीआईपी ऐंट्री से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार राय ने बताया कि हथियारबंद व्यक्ति को तत्काल पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे अपने लाइसेंसी बंदूक के साथ मुख्यमंत्री के बगल में खड़ा देखा था। उस समय अकाली विधायक गुरदीप सिंह भुल्लर पर एक कार्यक्रम हो रहा था। गौरतलब है कि भुल्लर का अभी हाल ही में चंडीगढ़ में देहांत हो गया था।
प्रशासन ने इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।