Election
Election Diary Election Diary अहमदाबाद.
भारत के गुजरात समेत दुनियाभर में 100 से अधिक स्थानों पर पतंगोत्सव आयोजित किए जाते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, थाईलैंड, जापान, सिंगापुर, मलेशिया आदि देशों में इसका आयोजन होता है।
27 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सवों में भाग ले चुके अहमदाबाद के भानू शाह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर बड़ी पतंग को उड़ाने के लिए समुद्री किनारों को पसंद किया जाता है, क्योंकि बड़ी पतंग उड़ाने के लिए तेज हवा की जरुरत होती है।
एक डोर, 450 से अधिक पतंग : भानू शाह ने बताया कि उन्होंने 1990 में लंदन स्थित हाईड पार्क में एक ही डोर में 450 से अधिक पतंग उड़ाई थीं। एक अन्य पतंगबाज ने जापान में 1,200 पतंगे एक ही डोर से उड़ाई थीं। शाह ने 1992 में फ्रांस में आयोजित पतंगोत्सव की एक चकित करने वाली घटना बताई। वहां पर स्पीनेकल नाइलॉन से बनी एक बड़ी पतंग पर ५क् किलो वजन की एक लड़की को 15 से 20 मिनट तक उड़ाया गया था।
सबसे बड़ी पतंग हालैंड में : शाह का कहना है कि विश्व की सबसे बड़ी पतंग हालैंड में उड़ाई गई थी, जिसे पैराडाइज पतंग नाम दिया गया था। कमानी के बगैर इस पतंग की ऊंचाई 70 फीट और चौड़ाई 150 फीट थी। दुबई में पीटल लीन नामक पतंगबाज ने करीब 100 फीट लंबी पतंग उड़ाई थी। शाह ने बताया कि भारत में अधिकतर पतंगें कागज की बनाई जाती हैं, जबकि विदेशों में स्पीनेकल नायलान से बनी पतंग का प्रचलन है। पतंग बनाने में फ्रांस के इंजीनियर ओन्रे को माहिर माना जाता है।