इको-फ्रेंडली स्पॉट न्यूजीलैंड
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeSummer SpecialHappening Honeymoon - Holiday at Hill Station Happening Honeymoon - Holiday at Hill Station

इको-फ्रेंडली स्पॉट न्यूजीलैंड

newzealandन्यूजीलैंड बर्फ से ढंके सफेद चादरों वाले खूबसूरत पहाड़ों का देश है जहां के समुद्र तट भी आकर्षक और लुभावने हैं। न्यूजीलैंड के शहर आधुनिक हैं और उनकी संस्क़ृति पुरानी। ऑस्ट्रेलिया के पास बसा यह द्वीप प्रकृति की खूबसूरती से भरा पड़ा है। यहां का मौसम हमेशा सुहावना रहता है। झीलों में बोटिंग करते हुए बर्फ से ढंके पहाड़ों का नजारा, स्कीइंग करते हुए बर्फ से खेलना और सबसे दिलचस्प छोटे-छोटे पैन्ग्विन को इधर-उधर घूमते देखना है। यहां का सौंदर्य भुलाना पर्यटकों के लिए मुश्किल है।

शांत महासागर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित 42 लाख की आबादी वाले इस देश में 78 प्रतिशत लोग यूरोपीयन मूल के हैं। यह देश दो द्वीप समूहों- उत्तरी आइलैंड और दक्षिणी आइलैंड से मिलकर बना है। ऑस्ट्रेलिया से लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रशांत महासागर के बीच में स्थित इसकी राजधानी वेलिंगटन और सबसे बड़ा शहर ऑकलैंड दोनों अत्याधुनिक शहर हैं। ऑकलैंड में रात का नजारा न्यूयॉर्क या पेरिस की तरह रहता है। यहां के द्वीपसमूहों में कई पर्यटन स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं।

नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, वायकाटो, बे ऑफ प्लेंटी, गिस्बार्न, हावके बे, तारानकी, वेलिंगटन, नेल्सन, तस्मान, वेस्ट कोस्ट, ओटागो, साउथलैंड- ये सभी क्षेत्र अप्रतिम प्राकृतिक सौर्दय से भरपूर हैं। वाटर हैम्पशायर के निकट अनेक द्वीप समूह हैं। यहां समुद्र में अथाह संपदा पाई जाती है और कहा जाता है कि यह क्षेत्र दुनिया का सातवां सबसे बड़ा एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन है। दूसरी ओर साउथ आइलैंड में विस्तृत पहाड़ी क्षेत्र हैं। यहां 19 ऐसी पहाड़ियां हैं जिनकी ऊंचाई 3000 मीटर यानी 10,000 फीट से अधिक है। यहां की सबसे ऊंची चोटी माउंट कुक की ऊंचाई 3,754 मीटर है। इन चोटियों से ज्वालामुखी निकलते रहते हैं। पूरा न्यूजीलैंड विविधताओं से भरा हुआ है।

इकोटूरिज्म- पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था का आधार है और कुल जीडीपी के 8.9 प्रतिशत यानी 12.8 बिलियन डॉलर की आय इसी पर टिकी है और हर वर्ष इसमें 4 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी जारी है। पर्यटन में एक नया ट्रेंड इकोटूरिज्म या ग्रीन टूरिज्म का है। अनेक जगहों को हरा-भरा बनाया गया है और न्यूजीलैंड में 100 प्रतिशत प्योर न्यूजीलैंड का राजनीतिक अभियान भी चलाया जा रहा है।

फ्लोर्ड लैंड- इस देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए पर्वत चोटियां को देखना यात्रा का रोमांच बढ़ा देती है। फ्लोर्डलैंड के झरने और उसके आसपास के आल्पस के वर्षावन प्रकृतिक नजारों की झलक पेश करते हैं।

मेलफोर्ड-रुडयार्ड किपलिंग ने इस जगह को दुनिया का आठवां अजूबा कहकर संबोधित किया था। यह इस जगह की विशिष्टता बताने के लिए पर्याप्त है। न्यूजीलैंड के नजारों का थोड़ी झलक पाना चाहते हों तो हॉलीवुड की फिल्म क्रॉनिकल ऑफ नार्निया उसे बताने के लिए पर्याप्त है।ऑकलैंड- यहां वैल्केनो हिल्स और शहर से सटे गांव में सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। यह उन लोंगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो समुद्र तट के किनारे के बादलों वाले मौसम का लुफ्त उठाना चाहते हैं, बोटिंग करना चाहते हैं और वाटरस्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं।

फॉक्स फ्रेंज- फॉक्स फ्रेंज के ग्लेशियर पर सफेद बर्फ को देखना और उसके आगे रोटरिया में गर्म झरने, ताजे और ठंडे पानी की झील सब कुछ मनमोहक है। यहां के दृश्यों में प्रकृति ने हर तरह के रंग भरे हैं और वह आपकी आंखों को स्वर्ग-सा एहसास देते हैं।

मौसम- यहां का तापमान कभी-कभार ही शून्य से नीचे जाता है और 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती। यहां की 80 प्रतिशत धरती वनों से भरी पड़ी है।

रेस्रां- यहां अनेक भारतीय रेस्रां हैं जहां आपको चावल-दाल और हर तरह की भारतीय डिशेस मिल जाती हैं। न्यूजीलैंड अपनी खास तरह की बीयर और शहद के लिए जाना जाता है।

खरीदारी- खरीदारी के लिए ज्वैलरी की अच्छी दुकानें हैं जहां से आप इनके डिजाइनों वाले संग्रह मिल जाएंगे।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Ram Babu PRajapati
Monday, 16th Feb 2009, 21:01
नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, वायकाटो, बे ऑफ प्लेंटी, गिस्बार्न, हावके बे, तारानकी, वेलिंगटन, नेल्सन, तस्मान, वेस्ट कोस्ट, ओटागो, साउथलैंड- ये सभी क्षेत्र अप्रतिम प्राकृतिक सौर्दय से भरपूर हैं। वाटर हैम्पशायर के निकट अनेक द्वीप समूह हैं। यहां समुद्र में अथाह संपदा पाई जाती है और कहा जाता है कि यह क्षेत्र दुनिया का सातवां सबसे बड़ा एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन है। दूसरी ओर साउथ आइलैंड में विस्तृत पहाड़ी क्षेत्र हैं। यहां 19 ऐसी पहाड़ियां हैं जिनकी ऊंचाई 3000 मीटर यानी 10,000 फीट से अधिक है। यहां की सबसे ऊंची चोटी माउंट कुक की ऊंचाई 3,754 मीटर है। इन चोटियों से ज्वालामुखी निकलते रहते हैं। पूरा न्यूजीलैंड विविधतादओं से भरा हुआ है। द्स्द्स् द्स्द्
rakesh gangwani
Friday, 20th Feb 2009, 22:41
thanks main suna karta tha ki newzeland 1 bahut hi beautiful spot hai par aap ki aaj site par maine newzeland ki puri khubsurti ke bare me jana mujhe bahut khushi hui.thanks again kya aap mujhe isi tarah austrlia ke bare me bhi batayege