Jokes
Relationship Relationship लंदन.
ये सलाह उन जोड़ों के लिए है जिनका प्यार पहले डेट में ही बिस्तर तक पहुंच जाता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के प्रोफेसर रॉबर्ट सिमॉर ने एक गेम थ्योरी से महिला और पुरुषों के डेटिंग के दस्तूर को खंगाला है जिसके तहत कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं। अगर महिलाएं फस्र्ट डेट को सेक्स करने से बचे तो उन्हें भरोसे वाला प्यार पाने की ज्यादा संभावना है। वहीं एक कॉम्पलेक्स मैथमेटिकल मॉडल से यह बात भी उभर कर सामने आई है जिसमें यह कहा गया है कि लंबे प्रेमप्रलाप से महिलाओं को अविश्वसनीय पार्टनर के बारे में पता लगने की ज्यादा संभावना है। उन्हें ज्यादा मिलने-जुलने से पुरुष के बारे में कई सारी जानकारियां हो जाती है। इस शोध में कई जेनरेशन्स को सलाह दी गई है जिसमें बढ़ती उम्र की महिलाएं, बिग सिस्टर और नजदीकी दोस्त शामिल हैं।
क्यों बनते हैं नए रिलेशनशिप
इस फॉर्मूला इस बात पर आधारित है कि अधिकांश महिलाएं नए संबंधो को इसलिए गढ़ना चाहती हैं क्योंकि बच्चे होने के बाद उनके पति का रूझान उनकी ओर कम हो जाता है।
गुड मेन करते हैं सेक्स के लिए लंबा इंतजार
इस फॉर्मूले में एक और खास बात के बारे में बताया गया है। इसमें पुरुषों को दो वर्गो में विभाजित किया गया है। इसमें गुड मैन की खासियत यह बताई गई है कि वे अपनी साथी के साथ सेक्स करने से पहले लंबा इंतजार करना पसंद करते हैं। शोध में यह भी बताया गया है कि पुरुष संबंध बनाने में ज्यादा उतावले होते हैं वहीं महिलाएं पहले ज्यादा से ज्यादा मिलना जुलना पसंद करती हैं फिर वे अंतरंग होना पसंद करती हैं।