Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी चांद-फिजा की प्रेम कहानी

chandramohan ‘फिजा पर फिदा चांद’ उस फिल्म का शीर्षक है, जो पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद और अनुराधा बाली उर्फ फिजा की प्रेम कहानी पर बनने जा रही है। इस फिल्म में नायक-नायिका की भूमिका खुद चंद्रमोहन व अनुराधा बाली निभाएंगे। चंद्रमोहन से इजाजत के बाद उनसे बातचीत के आधार पर नरेश कुमार इन दिनों फिल्म की कहानी लिखने में जुटे हैं।

80 लाख का बजट :

फिल्म के निर्माता-निर्देशक रमेश जुगलान का कहना है, ‘ढाई घंटे की इस फिल्म के लिए 80 लाख रुपए का बजट तय किया गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में की जाएगी। उम्मीद है, अगले डेढ़ महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।’

पात्रों की तलाश शुरू :

जुगलान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने वाली इस सिनेमास्कोप फिल्म में ‘गदर’ व ‘बिच्छू’ में अहम भूमिका निभा चुके इशरत अली को भी लिया जाएगा। इस समय जैकी श्राफ, निर्मल पांडे व यशपाल शर्मा को ले कर ‘बूथ कैप्चरिंग’ फिल्म के निर्देशन में व्यस्त जुगलान ने कहा, फिल्म के पात्र ऐसे होंगे, जिनके चेहरे उनके परिवार के लोगों से मिलते-जुलते नजर आएंगे। अब तक ‘चाहत-एक अहसास’, ‘दंगेबाज’ व ‘शंखनाद’ फिल्मों का निर्माण कर चुके जुगलान का कहना है, ‘इन दिनों वे गुलशन ग्रोवर, भाग्यश्री व प्रीति झिंगयानी को ले कर रंजीत आर. भट्टाचार्य की लिखी कहनी पर ‘स्कीम’ नाम से एक और फिल्म बना रहे हैं। ‘फिजा पर फिदा चांद’ से पहले वे चंद्रमोहन व अनुराधा को अपनी इस फिल्म में भी एक रोल देंगे।’

साफ-सूथरी फिल्म की तमन्ना :

इससे पहले सुरेश वाडेकर व शान के गाए गीतों के ‘घूंघट का फटकारा’ और ‘हे रे रे मेरी जान बांगरू’ नाम से दो एलबम रिलीज कर चुके जुगलान का कहना है, ‘उनकी कोशिश रहेगी कि चांद-फिजा की प्रेम कहानी पर ऐसी साफ-सुथरी फिल्म बने जो पूरे हिंदुस्तान में





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: