प्रेम संबंध में देरी यानी लड़कियों की समझदारी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeJokesRelationship Relationship

प्रेम संबंध में देरी यानी लड़कियों की समझदारी

लंदन ज्यादातर पुरुषों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि लड़कियां उनके साथ प्रेम संबंध कायम करने में काफी वक्त लगाती हैं। ब्रिटिश शोधकर्ताओं का अब यह मानना है कि लड़कियों का ऐसा करना एक समझदारी भरा कदम है। इससे उनके द्वारा चुने गए साथी के सही होने की संभावना बढ़ जाती है।

हालांकि शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि इसके बावजूद लड़कियां धोखा खा सकती हैं। ‘जर्नल ऑफ थियोरेटिकल बायोलॉजी’ में प्रकाशित इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता व लंदन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट सेमूर कहते है कि प्रेम संबंध बनाने में देर लगाकर लड़कियां ‘गलत’ व्यक्ति के साथ रिश्ता जोड़ने की संभावना को कम कर देती हैं।

दूसरी तरफ यदि पुरुष भी इस मामले में धैर्य रखते हैं तो उनकी महिला मित्र को इस बात का संकेत मिलता है किउन्होंने जिसे चुना है, वह ‘भला’ है।

गणितीय मॉडल से जाना :

डेली टेलीग्राफ के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने इस बात का पता लगाने के लिए एक गणितीय मॉडल का उपयोग किया। इसमें पाया गया कि विश्वसनीय पुरुष अपनी महिला साथी से प्रेम संबंध बनाने से पहले लंबे समय तक इंतजार करने को तैयार रहते हैं। इसके विपरीत, कम भरोसेमंद पुरुष संबंध स्थापित किए बिना लंबे समय तक डेटिंग करने को तैयार नहीं होते हैं।

गलत भी हो सकता है आकलन:

सहायक शोधकर्ता वारविक मेडिकल स्कूल के पीटर सोजोऊ इस आकलन को त्रुटिरहित नहीं मानते हैं। उनका मानना है कि यह एक प्रकार का समझौता है। महिलाओं को अच्छे-बुरे साथी को पहचानने में वक्त लगाना पड़ता है। बावजूद इसके सच्च साथी परखने में वे धोखा खा सकती हैं।






अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
uttam thakur
Monday, 19th Jan 2009, 10:30
everything which is written here is true, it happens in reality