Science Tech Science Tech टोक्यो.
जापान ने पृथ्वी के वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की सांद्रता का पता लगाने के लिए शुक्रवार को एक उपग्रह प्रक्षेपण किया। इबुकी नामक उपग्रह को ले जा रहे एच-2 रॉकेट का प्रक्षेपण कागोशिमा स्थित तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।
विशेषता
यह अपनी तरह का पहला उपग्रह होगा, जो धरती के वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों की सांद्रता के स्तर का पता लगाएगा। इस उपग्रह के साथ 07 छोटे उपग्रह भी प्रक्षेपित किए गए हैं। यह 666 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इसके साथ ही 56000 स्थानों पर कार्बन डाईऑक्साइड और मीथेन की सांद्रका के आंकड़े हर तीसरे दिन भेजेगा।