चंडीगढ़। चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद और अनुराधा बाली उर्फ फिजा की प्रेम कहानी में एक के बाद एक रोचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं।
ताजा खबर है फिजा द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने की। गुरुवार सुबह फिजा ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उन्होंने नींद की 50 गोलियां खाईं हैं और उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-21 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है। लेकिन वो बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि फिजा ने लगभग 30 से 40 नींद की गोलियां खाई थी। माना जा रहा है कि फिजा और चंद्रमोहन के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
हालांकि फिजा की वकील ने इस बात से साफ इनकार किया।
गौरतलब है कि बुधवार को फिजा के पति और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन कई घंटों तक गायब रहे थे जिसके बाद फिजा ने उनके किडनैप होने का शक जताया था।
अपहरण की दास्तां: फिजा का आरोप था कि चांद के भाई कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें अगवा कर लिया है। मीडिया में भी खबर को काफी जगह दी गई। फिजा के मुताबिक चांद मोहम्मद बुधवार की सुबह घर से अचानक गायब हो गए थे। जिस हालत में वह घर से निकले, उससे यही आशंका थी कि उनका अपहरण किया गया है।
फिजा के मुताबिक उनकी शानदार रैली के बाद ही चांद के भाई कुलदीप ने यह अपहरण कराया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग भी की थी। उन्होंने कहा कि कुलदीप भजनलाल की ओर से लगातार धमकी मिलने की बात भी कही थी।
उधर कुलदीप ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मामले में नया मोड़ तब आया जब दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने आईटीओ में एक आदमी को अजीबो-गरीब हालात में बस अड्डे की तरफ बेतहाशा भागते हुए देखा। उसे रोकने पर पता चला कि वह नशे में धुत्त व्यक्ति चांद मोहम्मद था।
दरियागंज पुलिस स्टेशन में की गई बातचीत के बाद यह पक्का हो गया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। इसके बाद भजनलाल से उनकी बात कराई गई। शाम साढे़ छह बजे उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद ने कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ था। वो रोजमर्रा की तरह अपने ही वजह से ही घर से निकले थे और इसकी जानकारी फिजा को भी थी।
ऐसे शुरु हुई प्रेम कहानी: दरअसल चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे हैं और राज्य के उपमुख्यमंत्री भी थे। फिजा के साथ उन्होंने दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी और बच्चे पारिवारिक घर में रह रहे हैं। जबकि चांद मोहम्मद फिजा के साथ चंडीगढ़ में रह रहे थे।
फिजा के शादी की बात तब सामने आई जब वो एक महीने तक गायब रहे। इस दौरान उन्होंने धर्म बदलकर अपना नाम चंद्रमोहन से चांद मोहम्मद रख लिया और अनुराधा बाली उर्फ फिजा से निकाह फरमा लिया।
उनके बाद वो सामने आ गए और निकाह की बात सार्वजनिक कर दी। इस विवाद को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, हालांकि वजह उनके एक महीने तक कामकाज से दूर रहने की बताई गई थी।
इस सबसे नाराज उनके पिता भजनलाल उनसे सारे नाते-रिश्ते तोड़ने की घोषणा की कर दी थी।
क्या हाईप्रोफाइल किस्म की शादियों के पीछे ऐसा ही कड़वा सच होता है? अपनी राय से हमें अवगत कराएं। अपनी प्रतिक्रिया वेबएडिटर एट भास्करनेट डॉट कॉम पर भेजें।
purshottam sharma
this is not right thing
................................................................
ramswaroop bishnoi
chandarmohan ko vapas apni pahli bivi ke sath jana chahia phiza ko talak de dena chahia
................................................................
Ashok Yadav
Chand Fija ke kahani filami hai. Chand Fija
................................................................
samagar
sir ke wife physical thik thi to sir ko aesa nahi kerna chahiyae tha. i think insan galat nahi hota time galat hota hai. jo insan ko galat ker deta hai.per apni dusri wife ke sath achi life jio
.................................................................
Pankaj
May be they love each other still their ideas don't match. First of all changing religion also itself seems to be a decision taken not impressing by the teachings of Islam but only may be just for a condition put by somebody to get Fiza. They actually are not religious coz God lives in the heart of a person not in the temple, Mosque or church. They are just like kids and immature. They just don't know what love is. First of all giving divorce to his first wife only for marrying any other girl can't be appreciated.
.................................................................
kamaal
love is blind not see family or world
.................................................................
BAJRANG JANGRA
YE TO HONA HI THA
.................................................................
KABIR
चंद्र मोहन पक्के नशेबाज हैं, उन्हें खुद पता नहीं है, वो क्या कर रहा है।