Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsNational National

मुझे अब भी चांद का इंतजार है: फिजा

I love chandचंडीगढ़। अनुराधा बाली उर्फ फिजा ने आज अस्‍पताल से बाहर आते ही प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया और बताया कि उन्‍होंने आत्‍महत्‍या का प्रयास नहीं किया था। फिजा के मुताबिक दवा के ओवरडोज की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिस वजह से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनके और चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्‍मद के बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं है।

फिजा ने कहा कि उनकी खुदकुशी कोशिश वाली खबर बिलकुल गलत है। बकौल फिजा वो शुरू से ही बोल्ड लेडी रही हैं। अस्‍पताल में भर्ती होने के बावजूद पति चांद मोहम्मद के मिलने न आने पर फिजा ने कहा कि ये चिंता का विषय है कि वो क्यों नहीं आए। लेकिन हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मैंने मीडिया को नहीं बुलाया था। न ही मैं पहले से मेडिसिन लेती थी। मैंने सुबह से कुछ खाया नहीं था और सिर दर्द व बदन दर्द की शिकायत होने पर कुछ गोलियां लीं जो शायद ज्यादा हो गईं। फिजा ने कहा कि पुलिस वाले चांद से संपर्क करने की कोशिश में उनकी मदद कर ही हैं। उन्‍होंने कहा कि टीवी चैनलों से बातचीत में चांद कहते हैं कि वो दिल्ली में हैं, फिर कहते हैं कि अंबाला में हैं। पर ऐसा क्‍यों हो रहा है पता नहीं। फिजा ने बताया कि भजनलाल जी ने पहले भी चांद से बात करने की कोशिश की थी। उन्‍होंने कहा कि चांद के सामने आने पर ही वो कुछ कह सकेंगी।

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद फिजा के दोस्‍त रोहित महाजन ने कहा ये मजबूत इरादों वाली महिला हैं और खुदकुशी जैसा कदम उठाने की सोच भी नहीं सकतीं।



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: