Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


दौलत से नहीं, चांद से मोहब्बत की है : फिज़ा

हरियाणा. चांद-फिज़ा की प्रेम कहानी आगे चलेगी या नहीं, इसका जवाब फिज़ा के पास भी नहीं हैं। फिज़ा कहती हैं, जब तक चांद से बातचीत नहीं हो जाती, यह कहना मुश्किल है कि उनके रिश्ते बरकरार रहेंगे या नहीं।

भास्कर से बातचीत में फिज़ा ने कहा, उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि कल तक साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला उनका चांद चौबीस घंटे अस्पताल में रहने पर भी उन्हें देखने नहीं आया। तीन दिन पहले एसएसपी मोहाली के मोबाइल पर उन्होंने चांद से बात की थी। उस वक्त चांद के साथ किसी और की आवाज भी आ रही थी जो शिकायत वापस लेने को कह रहा था।

आत्महत्या की कोशिश नहीं

सवाल: आपने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की?

जवाब: ये तो सिर्फ मीडिया की ही देन है। मैंने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया।

सवाल: फिर एक साथ दो दर्जन गोलियां खाने का मतलब?

जवाब: गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे मुझे नाश्ते के लिए नीचे जाना था। चूंकि मुझे भूख ज्यादा लगी थी, रात में सोई भी नहीं थी। शायद इस वजह से मैंने दवा खा ली।

सवाल: चांद आपको देखने क्यों नहीं आए?

जवाब: यही तो वो सवाल है जो मुझे अभी भी कचोट रहा है कि चांद मुझे देखने क्यों नहीं आए।

सवाल: चांद के न आने की क्या वजह हो सकती है?

जवाब: अब तो उनके आने के बाद ही इससे पर्दा उठेगा, लेकिन भजनलाल परिवार हमें दूर करने में लगे हैं।

सवाल: क्या चांद मोहम्मद ने आपको तलाक दे दिया है?

जवाब: नहीं ऐसा तो नहीं है।

सवाल: आपका पिछले साल शहर के पांच सितारा होटल में चांद से झगड़ा हुआ था, और आपने अपनी एक नस काट ली थी?

जवाब: नही..नहीं..ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

सवाल: चर्चा है कि आप खर्च ज्यादा करती हैं, वित्तीय समस्या के चलते ही टकराव की नौबत आई?

जवाब: ऐसा नहीं है। मुझे पहले से ही पता था कि चांद के पास धन दौलत नहीं है। उन्होंने सब कुछ अपने परिजनों के नाम कर दिया है।

सवाल: चांद मोहम्म्द की कुर्सी चली गई। कहीं ये वजह तो नहीं टकराव की?

जवाब: देखिए..ऐसा कुछ भी नहीं है। मैंने प्यार किया है चांद से न कि किसी पद या धन दौलत से।सवाल: आपको चांद मोहम्मद ने कोई महंगी गाड़ी भी खरीद कर दी है?

जवाब: ऐसा नहीं है।

सवाल: ऐसा भी सुनने में आया है कि आपने कुछ प्रापर्टी बेच दी?

जवाब: ये सब गलत है।



संबंधित खबरें
* चांद और फिजा : क्या कहते हैं मनोचिकित्सक
* ..कुछ तो मजबूरियां होंगी
* कमबख्‍त इश्‍क है ये
* चांद-फिजा: कहानी पूरी फिल्‍मी है
* चांद-फिजा की लव स्टोरी में ट्विस्ट





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: