हिसार. पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा है कि फिज़ा से निकाह के बाद चंद्रमोहन को न सिर्फ संपत्ति से, बल्कि परिवार से भी बेदखल कर दिया गया है।
अब वे कहां हैं, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। भास्कर से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि अगर चंद्रमोहन चाहें तो क्या उनकी घर वापसी संभव है, तो उन्होंने नो कमेंट्स कहते हुए सवाल को टाल दिया।