News
Metros
Chandigarh Chandigarh
चंडीगढ़। चांद के यह कहने के बाद कि वे अपनी पहली पत्नी से प्यार करते हैं फिजा ने कहा, वह अब भी चांद से प्यार करती हैं और उनका कयामत तक इंतजार करेंगी।
चांद के बदले रुख से आहत फिजा उदास नजर आ रही थी, वे हिम्मत से सवालों का जवाब दे रही थीं। वे चांद से तब निकाह किया जब उनके पास कुछ भी नहीं था।
उन्होंने कहा, ‘मुझे सत्ता या धन का कोई लालच नहीं है और न ही किसी लालच में चांद के साथ हुई।’ फिजा ने कहा कि वे अब अपने जैसी सताई हुई लड़कियों और औरतों की मदद करेंगी, क्योंकि वे उनकी हालत बेहतर समझ रही हैं। यह पूछे जाने पर कि आखिर चांद की बेरुखी का कारण क्या है? फिजा ने कहा कि इसका जवाब तो चांद ही बता सकते हैं।