विदिशा. शहर में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर सहित एक छात्र में इस रोग की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग भी दोनों मरीजों में डेंगू की बात स्वीकार कर रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. प्रशांत बागरेचा ने बार-बार बुखार आने, आंखें लाल होने और गले में खराश होने पर जब डेंगू की जांच के लिए स्लाइड बनवाई तो उनकी रिपोर्ट पाजीटिव मिली। इस रिपोर्ट की पुष्टि मुंबई के इनक्योर सेंटर ने भी की है। बी फार्मा के छात्र गौरव जैन की भी तबियत खराब हो गई। जांच पर गौरव को भी डेंगू होना पाया गया है।
डेंगू से पीड़ित दो लोगों की जानकारी मिली है। एक-दो केस का होना नार्मल बात है। फिर भी पहली बार इसकी आहट हुई है तो सावधानी बरतना जरूरी है। - डॉ. आरके जैन, सिविल सर्जन विदिशा