Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeNewsNational National

जब लव गुरू बने लालू

नई दिल्ली.Lalu केंद्रीय रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने चांद-फिजा के प्यार में आई तकरार पर मजाकिया लहजे में कहा यह तो होना ही था। रेल मंत्री से लव गुरू बने लालू यादव ने कहा कि नौजवानों में बढ़ रहा प्यार का चक्कर कुछ ठीक नहीं है, यह बहुत ही खतरनाक होता है। इश्क-मोहब्बत और प्यार में एक समय ऐसा मोड़ आ जाता है कि आदमी को इधर कुंआ और उधर खाई दिखती है।

चांद-फिजा पर अपने अंदाज में बोलते हुए श्री यादव ने कहा कि प्यार का चक्कर यही गुल खिलाता है, एक ना एक दिन यह तो होना ही था। उन्होंने कहा कि चांद जब पहले से ही शादी-शुदा और बच्चों के बाप है तो उन्हें फिजा के प्यार में नहीं आना चाहिए था।

लालू ने नौजवानों को नसीहत देते हुए कहा कि बच्चों को बिना मां-बाप के मरमीशन के शादी नहीं करना चाहिए और एक बार शादी हो जाने पर उसे प्यार के चक्कर में नहीं फंसना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: