Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

समर में लें राहत लगें स्टाइलिश

[an error occurred while processing this directive]

बदलते परिवेश के साथ लोगों की सोच में बदलाव आते हैं वैसे ही फैशन में भी नई-नई स्टाइल होती हैं। आजकल फैशन के जुनून को हर कोई फॉलो करता है। इसी को भास्कर ने जयपुराइट्स के साथ बांट रहा है।

समर 2009 में फैब्रिक होगा

फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह का कहना है, इस बार मैन्स को अट्रैक्ट करने के लिए फेबरिक ऐसा होगा जिससे मिलेगी गर्मी में राहत और मिलेगा स्टाइलिश लुक। टैरीकोट, लिनन, कॉटन और खादी सबसे अच्छे फेबरिक रहेंगे। ये मीडियम कोट पर पूरा बेस तैयार होता हैं। फेबरिक का वेट लाइट होता है कॉटन। लिनन हैवी होता।

लाइट और नेचुरल कलर्स

वाइट, क्रीम, ऑफ वाइट, पीच कलर्स ये देंगें नेचुरल लुक। इन्हें पहन सकते हैं सूट के अन्दर और जो देगा लाइनिंग का टच। ये लिनन में और सफारी सूट में भी स्टाइलिश लगेंगे।

डिस्क्रिप्शन

लिनन फेबरिक में बॉडी से फिट होता हुआ बंद गले का सूट जो कि देगा स्टाइलिश लुक। इसके साथ ही इसको डिजाइनर लुक देने के लिए इसमें छह बटन लगाए जाएंगे। इसमें बैक में दो साइड कट, हैंड वर्क एम्ब्रॉयडरी और पॉकेट में होगा एक रूमाल। जो देगा राजा महाराजाओं का लुक। इसके साथ ही नेहरू गले की जैकिट, हंटिंग जैकिट, बंद गले की शर्ट। शर्ट का कॉलर चौड़ा होगा जो एकदम बॉडी से फिट होगी। इसमें राउंड कट दिया जाएगा। जो कि ब्रीचेज, पेन्ट्स और जीन्स के साथ रॉयल लुक देगा।

वैडिंग सीजन मीन्स दुल्हों का सीजन

वैडिंग सीजन में दूल्हों के लिए कुछ नया होगा फैशन। इसमें खास होगा लिनन की शेरवानी, टैरीकॉट की शेरवानी। इसमें कॉटन के साफे, कॉटन चूड़ीदार पाजामी। इसके साथ ही रॉयल प्लेन शेरवानी जिसमें बहुत कम एमब्रॉयडरी होगी। इसके साथ ही कट्स, बटन, पॉकेट, ब्रासलेट, कलर, पाईपिन बहुत ज्यादा स्टाइलिश होगी। इसमें कलर्स लाइट होंगे जैसे लाइट पीच, क्रीम, ऑफ वाइट, ब्लैक। इसमें डबल बेस्टलेट्स होगा साथ में लाइट हैंड वर्क किया हुआ जो देगा रॉयल के साथ नेचुरल लुक।

बॉडी फिट शर्ट बनेंगी फैशन की राह

बॉडी फिट शर्ट में लिटिल बिट जिसमें बहुत कम डिजाइन होगा। इसमें कलर्स के शेड्स मीडियम होंगे। न ज्यादा डार्क और न ही ज्यादा लाइट। शर्ट्स में स्ट्रेट स्ट्राइप्स भी बहुत अच्छा और स्टाइलिश लुक देंगी। इनके साथ डेनिम की जीन्स या फिर इटैलियन नैरो बॉटम ट्राउसजर्स जो स्किन फिट शर्ट के साथ काफी स्मार्ट लुक देंगे। इनके साथ जैकेट्स बंद गले की और गले में मफलर जो देगा देवानंद स्टाइल। ये भी सभी को काफी अट्रैक्ट करेगा।

कैजुअल ड्रैसेज में मफलर

जीन्स और हाफ एंड लाइट कलर की टी-शर्ट और इसके साथ कॉटन का मफलर बहुत ग्रेस लाएगा।

हाफ बूट देंगे स्टाइल

मोजरीज़, ब्लैक कलर और चैरी कलर के शूज इसके साथ ही हाफ बूट बिना लेसेस के जो होंगे आगे से पॉइंटिड एंड विद हील देंगे न्यू स्टाइल।

हेयर कलर एंड कट

हेयर डिजाइनर हरेंद्र छाबड़ा ने बताया कि अब कट ऐसे होंगे जिसको कटने के बाद भी पता नहीं चलेगा। गजनी के अलग-अलग स्टाइल। बॉडरिंग हेयर कट नहीं होगा। कर्ली हेयर जो देगा कलर्स में वॉयलेट, बरगेंडी कॉपर ब्राउन, कॉपर रेड, हनी, चॉकलेट हनी, हनी वॉयलेट

ज्वैलरी में होगा खास ईयरिंग

ब्रेसलेट्स, स्टाइलिश रिंग विद स्टोन के साथ इस बार कान में तीन बालियों का भी फैशन काफी स्मार्ट और अट्रैक्टिव लुक देगा।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

[an error occurred while processing this directive]


[an error occurred while processing this directive]