Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

होम लोन शिफ्ट करने का सही समय

मुंबईरिजर्व बैंक कुछ माह से लगातार ब्याज दरें घटाता जा रहा है। लेकिन, कुछ निजी और विदेशी बैंक इसका लाभ मौजूदा होम लोन ग्राहकों तक नहीं पहुंचा रहे हैं।

वहीं, सरकारी बैंक कम ब्याज दरों पर होम लोन की पेशकश कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार वर्तमान होम लोन खातों को सरकारी बैंकों में शिफ्ट करने का अच्छा समय है। सरकारी बैंकों से उन्हें अपने लोन रिफाइनेंस कराने की जरूरत है।

अपनालोन.कॉम के सीईओ हर्षवर्धन रूंगटा कहते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और जीवन बीमा निगम इस समय निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों और विदेशी बैंकों की तुलना में कम ब्याज दर पर होम लोन की पेशकश कर रहे हैं।

निजी बैंकों में अभी भी 10.5-11.75 फीसदी और विदेशी बैंकों में 13-16 फीसदी ब्याज दर बनी हुई है। ऐसे में सरकारी बैंकों के होम लोन की ब्याज दरें काफी आकर्षक नजर आ रही हैं। मंगलवार को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (एलआईसीएचएफ) ने फ्लोटिंग दरों में कटौती की घोषणा की है।

कंपनी के 30 लाख तक लोन की ब्याज दर 8.75 फीसदी कर दी, जबकि 30 से 75 लाख तक के लोन की ब्याज दर 9.50-9.75 के बीच हो गई हैं। एसबीआई ने भी शनिवार को होम लोन के लिए 2 फरवरी से 30 अप्रैल के बीच 8 फीसदी ब्याज दर की घोषणा की है।

एसबीआई ने कहा है कि एक साल के लिए उसकी ब्याज दर यही रहेगी। इसके बाद चालू ब्याज दर के अनुसार परिवर्तन किया जाएगा। एसबीआई ने ‘हैप्पी होम लोन ऑफर’ के तहत प्रोसेसिंग शुल्क माफ कर दिया है।

अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी होम लोन पर 8.5-9.5 फीसदी फ्लोटिंग ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। बैंकों द्वारा ब्याज दरों में और कटौती होने की उम्मीद है। विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी जो इस समय प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं, ने सभी बैंकों से ब्याज दरें घटाने को कहा है।

बैंक बदलने से क्या लाभ:

——————————————————————————— लोन राशि 20 लाख रुपए 20 लाख रुपए

मौजूदा ब्याज दर 11.25 फीसदी 11.25 फीसदी

लोन की अवधि 20 वर्ष 20 वर्ष

मासिक किस्त (ईएमआई) 20,985 रुपए 20,985 रुपए

मूलधन प्रीपेड ६७६८ रुपए ६७६८ रुपए

मूलधन बकाया १९.९३ लाख १९.९३ लाख

नई ब्याज दर 8 प्रतिशत 9 प्रतिशत

नई मासिक किस्त (ईएमआई) 16,758 रुपए 18,015 रुपए

ईएमआई में अंतर 4,227 2,970

प्री-पेमेंट पेनल्टी 39,860 रुपए 39,860 रुपए

अगर 20,985 रुपए की 151 महीने 167 महीने पुरानी किस्त चालू रखी जाए तो लोन की अवधि

कम हुई अवधि 86 महीने 70 महीने ———————————————————————————





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट, अब चाहिए होगा पिन नंबर
  • दिसंबर से ऑनलाइन होंगे EPF अकाउंट
  • विदेशी निवेशक ला रहे अरबों डॉलर
  • एसबीआई घटाएगा ब्याज दरें
  • स्टॉक को स्टोर करें
  • फंड चुनने का फंडा
  • बीमे की बात
  • दैनिक भत्ता और टैक्स ध्यान दें..
  • सतर्कता में समझदारी
  • यूं करें नव वर्ष का आगाज
  • एचडीएफसी का लोन आधा फीसदी सस्ता
  • एक पंथ तीन काज
  • राज्य आ सकते हैं मंदी की चपेट में
  • एलआईसी हाउसिंग ने होम लोन की दरें घटाई
  • टेक्स और 9 सच
  • टैक्स प्लानिंग : कट - कट टैक्स..
  • सोने की कीमतें 425 रुपए कम
  • एक हजार डॉलर तक जा सकता है सोना
  • होम लोन शिफ्ट करने का सही समय
  • कितने खाते चाहिए?
  • शादी करें टैक्स बचाएं
  • हिट फिल्में नींद उड़ा रही हैं गारमेंट वालों की
  •