Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

एक हजार डॉलर तक जा सकता है सोना

सिंगापुर.gold इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस ने सोने की कीमतों के बारे में अपने पिछले अनुमान में बदलाव किया है। बैंक के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चालू साल के दौरान वैश्विक बाजारो में सोने का भाव 1,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

बैंक ने चांदी और प्लेटिनम की कीमतों में भी इजाफे की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2009 के दौरान सोने में निवेश साल 2007 के मुकाबले करीब दोगुना रह सकता है। ऐसे में इसका भाव 1,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। इससे पहले बैंक ने साल भर के दौरान सोने का औसत भाव करीब 700 डॉलर प्रति औंस रहने का पूर्वानुमान लगाया था।

चांदी के बारे में बैंक ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि चालू साल के दौरान इसका भाव करीब 14.75 डॉलर प्रति औंस और साल 2010 के दौरान करीब 12.80 डॉलर प्रति औंस रह सकता है। वहीं प्लेटिनम का भाव चालू साल के दौरान करीब 1050 डॉलर प्रति औंस और साल 2010 के दौरान यह 1,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रह सकता है। हालांकि कीमतों में तेजी की वजह से इस दौरान सोने और प्लेटिनम इक्विटीस को आउटपरफार्म रहने की भी संभावना जताई गई है।

बैक के मुताबिक मौजूदा समय में वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक संकट क वजह से ही इन धातुओं की संभावित कीमतों की समीक्षा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले छह महीनों के दौरान सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखी गई है। माना यह जा रहा है कि विभिन्न देशों की सरकारें बैंकों राहत देने के लिए आगे आ सकती हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट, अब चाहिए होगा पिन नंबर
  • दिसंबर से ऑनलाइन होंगे EPF अकाउंट
  • विदेशी निवेशक ला रहे अरबों डॉलर
  • एसबीआई घटाएगा ब्याज दरें
  • स्टॉक को स्टोर करें
  • फंड चुनने का फंडा
  • बीमे की बात
  • दैनिक भत्ता और टैक्स ध्यान दें..
  • सतर्कता में समझदारी
  • यूं करें नव वर्ष का आगाज
  • एचडीएफसी का लोन आधा फीसदी सस्ता
  • एक पंथ तीन काज
  • राज्य आ सकते हैं मंदी की चपेट में
  • एलआईसी हाउसिंग ने होम लोन की दरें घटाई
  • टेक्स और 9 सच
  • टैक्स प्लानिंग : कट - कट टैक्स..
  • सोने की कीमतें 425 रुपए कम
  • एक हजार डॉलर तक जा सकता है सोना
  • होम लोन शिफ्ट करने का सही समय
  • कितने खाते चाहिए?
  • शादी करें टैक्स बचाएं
  • हिट फिल्में नींद उड़ा रही हैं गारमेंट वालों की
  •