News
International International लंदन.
पानी न हो तो जीवन ही न हो। जल की महिमा हर कोई जानता है। पानी पीने का एक और फायदा वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। उनके अनुसार अगर ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आदत डाली जाए तो इससे शरीर में रक्त का संचालन तो सुधरता ही है, सेक्स की शक्ति भी बढ़ जाती है।
इस तथ्य के लिए शोधकर्ताओं ने बाकायदा शोध किया है। शोध दिखाते हैं कि पर्याप्त पानी पीने से नपुंसकता को रोकने में मदद मिलती है।
वॉटर वैलप्वायंट की डॉ. कोलिन विल्सन ने कहा कि पानी शरीर में ब्लड प्रैशर और रक्त के प्रवाह को समुचित रखता है। पानी पीने का फायदा यह भी है कि इससे दिल के रोगों से भी बचा जा सकता है।